झलक दिखलाजा 10: शिल्पा शिंदे परिवार से मिले दर्द को याद कर रो पड़ी, पारस को याद आये पापा

    सभी कंटेस्टेंट अपने परिवार के लिए परफॉर्म करते दिखेंगे। लेकिन शिल्पा शिंदे की परफॉरमेंस दिल छूने वाली होने वाली है।

    झलक दिखलाजा 10: शिल्पा शिंदे परिवार से मिले दर्द को याद कर रो पड़ी, पारस को याद आये पापा

    झलक दिखलाजा 10 की जबरदस्त शुरूआत के बाद ये शो ऑडियंस का फेवेरेट बना हुआ है। शो का अगला एपिसोड और भी ज्यादा खास होने वाला है। इस एपिसोड को परिवार के नाम किया। सभी कंटेस्टेंट अपने परिवार के लिए परफॉर्म करते दिखेंगे। लेकिन शिल्पा शिंदे की परफॉरमेंस दिल छूने वाली होने वाली है।

    शो का नया प्रोमो आया है जहां शिल्पा शिंदे 'मन भरया' गाने पर डांस करती दिख रही हैं। परफॉरमेंस के अंत में जब उनसे परिवार का मतलब पूछा गया तो एक्ट्रेस इमोशनल हो गई। उन्होंने कहा-'लोग परिवार बोलते हैं, वो एक नाम दिया है, कुछ अच्छा हो जाये तो आ जाते हैं पर कुछ बुरा हो जाये तो 10 लोगों के साथ बैठ करबुराइयां करते हैं अपने लोगों की। ' शिल्पा के अंदर के इस दर्द को देख कर जज माधुरी दीक्षित भी इमोशनल होती नज़र आई। इससे ये भी लग रहा है जैसे वो अपने मन में अपनों द्वारा दिए गए दर्द को झेल रही हैं।

    वैसे शिल्पा पिछले कुछ वक्त से छोटे पर्दे से गायब हैं। उन्होंने मुंबई से दूर अपना घर बना लिया है। वो एकांत में रहना पसंद करती हैं। उन्होंने टीवी पर न नज़र आने के पीछे का कारण बताते हुए कहा था कि अब उन्हें काम ऑफर नहीं होता। लेकिन जब झलक दिखलाजा ऑफर हुआ तो उन्होंने बिना देरी किये हां बोल दिया था।

    इसके अलावा पारस कलनावत की भी परफॉरमेंस की एक झलक दिखी। पारस ने कुछ समय पहले ही अपने पिता को खो दिया था। ऐसे में उन्होंने अपनी परफॉरमेंस उन्हें समर्पित की। एक्टर को सपोर्ट करने उनकी माँ शो के सेट पर पर पहुंची थीं। मतलब अगला एपिसोड बेहद धमाकेदार होने वाला है।

    Tags