मीका सिंह के स्वंयवर में शामिल होने पहुंचे कपिल शर्मा, राखी सावंत की देखकर छूट गई हंसी

    सिंगर मीका सिंह के स्वंयवर में शामिल होने जोधपुर पहुंचे कपिल शर्मा तो राखी सावंत ने वीडियो देखकर दे डाला ये रिएक्शन। 

    <p>मीका सिंह और राखी सावंत&nbsp;</p>

    मीका सिंह और राखी सावंत&nbsp;

    रियलिटी शो की दुनिया में एक और शो दस्तक देने वाला है। इस खुद सिंगर मीका सिंह लेकर आने वाले हैं। इस रियलिटी शो में मीका सिंह अपनी लाइफ पार्टनर को ढूंढने वाले हैं। रियलिटी शो का नाम होगा मीका सिंह का स्वयंवर- मीका दी वोट्टी। मीका सिंह के शामिल होने उनके सबसे अच्छे दोस्त कपिल शर्मा जोधपुर पहुंचे थे। अब वो जोधपुर से वापस आ गए हैं। लेकिन वहां से जुड़ा वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल रहा है। लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान राखी सावंत के कमेंट ने लोगों का अपनी ओर खींचा है। 

    दरअसल एक वीडियो जो सामने आया है उसमें कपिल शर्मा एक होटल के गेट के बाहर गाड़ी से निकलते हुए नजर आते हैं। सभी उनका स्वागत बेहद ही धूमधाम के साथ करते हैं। कपिल शर्मा के साथ मीका सिंह के भाई दलेर मेहंदी भी वहां पहुंच जाते हैं। मीका सिंह खुद दोनों का स्वागत करने के लिए होटल के गेट के बाहर खड़े होते है। खूब गाना बजाने और फूल के साथ उनका स्वागत किया जाता है। कपिल शर्मा के चेहरे पर मीका सिंह के स्वंयवर को लेकर खुशी साफ झलकती हुई नजर आई है। इस वीडियो पर राखी सावंत कमेंट करती हुई नजर आई हैं। उन्होंने हंसी वाले साइन के साथ बाकी साइन का भी इस्तेमाल किया है। 

    वैसे मीका सिंह पहले ऐसे शख्स नहीं है जोकि अपना स्वंयवर टेलीविजन पर दुनिया को दिखाने वाले हैं। बल्कि उनसे पहले राहुल महाजन, राखी सावंत और रत्न राजपूत भी अपना स्वंयवर कर चुके हैं। इसके अलावा कपिल शर्मा ने जोधपुर जाते हुए अपनी तस्वीरें भी फैंस के बीच शेयर की थीं। उन्होंने अपनी एरोप्लेन में जाते हुए की तस्वीरें शेयर की थी। वैसे मीका सिंह का ये शो 19 जून के दिन ऑनएयर होने जा रहा है।

    Tags