करण मेहरा बेटे काविश को लेकर हुए इमोशनल, कहा बेटे की नहीं है कोई जानकारी, पड़ोसियों ने भी नहीं देखा

    छोटी उम्र में उन्हें पेरेंट्स के अलगाव को झेलना पड़ रहा है। वहीं मामला जब से कोर्ट पहुंचा है तब से करण को बेटे से मिलने नहीं दिया गया है। वो बेटे की कस्टडी के लिए क़ानूनी लड़ाई तक लड़ने को तैयार हैं। लेकिन इस बीच वो बेटे से नहीं मिल पा रहे हैं। हाल में दिए एक इंटरव्यू में तो एक्टर ने काविश की सेफ्टी तक को लेकर फ़िक्र जता दी।

    करण मेहरा बेटे काविश को लेकर हुए इमोशनल, कहा बेटे की नहीं है कोई जानकारी, पड़ोसियों ने भी नहीं देखा

    करण मेहरा और निशा रावल का घरेलु विवाद अब मीडिया में हैं। एक्ट्रेस ने मीडिया के सामने पति पर संगीन आरोप लगाये थे। मामले को करीब एक साल हो गया है। लेकिन इस बीच जो सबसे बुरा हुआ वो बेटे की काविश की मनोदशा है। छोटी उम्र में उन्हें पेरेंट्स के अलगाव को झेलना पड़ रहा है। वहीं मामला जब से कोर्ट पहुंचा है तब से करण को बेटे से मिलने नहीं दिया गया है। वो बेटे की कस्टडी के लिए क़ानूनी लड़ाई तक लड़ने को तैयार हैं। लेकिन इस बीच वो बेटे से नहीं मिल पा रहे हैं। हाल में दिए एक इंटरव्यू में तो एक्टर ने काविश की सेफ्टी तक को लेकर फ़िक्र जता दी।

    करण मेहरा ने हाल में आरजे सिद्धार्थ कनन से बातचीत में बेटे के बारे में की। उन्होंने कहा उन्होंने बेटे को कई महीनों से नहीं देखा है। यहां तक कि सोसाइटी में रहने वाले पड़ोसियों भी काविश को लंबे समय से नहीं देखा। करण कहते हैं- 'मुझे मेरे बेटे काविश के बारे में कोई जानकारी नहीं है। किसी को कोई जानकारी नहीं है। मेरे पड़ोसी को भी कुछ नहीं पता। उन्होंने भी काविश को नहीं देखा। इस साल उन्हें काविश बिल्कुल भी नहीं दिखा है। किसी को कुछ नहीं मालूम। पता नहीं वह किस स्थिति से गुजर रहा है। उस पर क्या बीत रही है।' हालांकि। करण में उम्मीद जताई है कि वो जल्द बेटे से मिलेंगे।

    बता दें, करण और निशा की मुलाकात फिल्म 'हंसते हंसते' के सेट पर हुई थी। उस समय करण एक स्टाइलिश थे। दोनों के बीच दोस्ती हुई और नवंबर 2012 में ग्रैंड शादी कर ली। दोनों ने कई टीवी शोज़ में भाग भी लिया था। लेकिन अब करीब 14 साल के रिश्ते 9 साल की शादी के बाद दोनों की रिश्ता टूट गया है। दोनों तलाक लेने वाले हैं।

    Tags