खतरों के खिलाड़ी 13 शो इस दिन देगा टीवी पर दस्तक, शालीन भनोट के सीरियल बेकाबू लगेगा बड़ा झटका
डायरेक्टर रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी 13 जानिए कब देने वाला है टीवी पर दस्तक। एक्टर शालीन भनोट के सीरियल को लगेगा झटका।
![<p>बेकाबू सीरियल और खतरों के खिलाड़ी 13 </p>
<p>बेकाबू सीरियल और खतरों के खिलाड़ी 13 </p>](https://imagesv2.desimartini.com/images/202305/khatron-ke-khiladi-13-1685407531.jpeg?width=800&quality=50&format=webp)
बेकाबू सीरियल और खतरों के खिलाड़ी 13
रियलिटी शो की दुनिया में कई शोज ऐसे हैं जोकि फैंस के बीच अपने एंटरटेनमेंट के तड़के की वजह से छाए रहते हैं। इस लिस्ट में खतरों के खिलाड़ी का नाम भी शामिल होता है। शो के नए सीजन का फैंस बेसब्री के साथ इंतजार करते हैं। शो खतरों के खिलाड़ी 13 को लेकर फिलहाल शूटिंग जारी है, लेकिन इससे जुड़ी एक बड़ी और अहम जानकारी इस वक्त सामने आई है। टीवी पर ये शो कब दस्तक देने वाला है और किस सीरियल पर इस शो की वजह से असर पड़ेगा आइए जानते हैं इसके बारे में यहां।
दरअसल सामने आई जानकारी के मुताबिक रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी 13 जुलाई की 15 तारीख से शुरू हो ससकता है। ऐसा करते हुए वो शालीन भनोट के शो बेकाबू को करारा झटका देगा। दरअसल बेकाबू सीरियल के टाइम को खतरों के खिलाड़ी 13 के चलते बदला जा सकता है। वैसे यहां बेकाबू सीरियल के मेकर्स और स्टार्स के लिए चिंता वाली बात ये है कि सीरियल को वैसे ही अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा था। ऐसे में इस सीरियल का टाइम बदलता है तो इससे इसकी टीआरपी पर असर तो जरूर पड़ेगा।
वैसे खतरों के खिलाड़ी के कंटेस्टेंट्स की बात करें तो वो हमेशा से ही अपने फैंस के बीच किसी न किसी वजह के चलते छाए रहते हैं। इस लिस्ट में शिव ठाकरे, अर्चना गौतम और ऐश्वर्या शर्मा का नाम सबसे आगे रहता है। वैसे खतरों के खिलाड़ी 13 को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। खतरों के खिलाड़ी 13 में टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और फैजल शेख की धमाकेदार एंट्री होने वाली है। फैजल जहां कैपटाउन पहुंच गए हैं। वहीं, दिव्यांका त्रिपाठी भी वहां के लिए रवाना हो चुकी है। फिलहाल वो शो में किस आधार पर एंट्री करने वाले हैं इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है।