कुशल टंडन और शिवांगी जोशी की बनी फ्रेश जोड़ी, जानिए शो का नाम और कौन से चैनल पर होगा टेलीकास्ट

    कुशल टंडन और शिवांगी जोशी के नए सीरियल का नाम आया सामने, सोनी टीवी पर होगी टेलीकास्ट

    कुशल टंडन और शिवांगी जोशी की बनी फ्रेश जोड़ी, जानिए शो का नाम और कौन से चैनल पर होगा टेलीकास्ट

    बॉलीवुड में हम आजकल फिल्मों में नई और फ्रेश जोड़ियां देख रहे हैं। हालांकि एक्टर्स पुराने ही हैं। अब ये काम टीवी में भी रहा है। कुशल टंडन टीवी की दुनिया में काफी समय बाद वापसी कर रहे हैं। जल्द ही वो एक नए शो में नजर आएंगे। उनके साथ लीड रोल में शिवांगी जोशी नजर आएंगी। वो भी पिछले कुछ समय से टीवी से गायब थीं। पिछली बार एक्ट्रेस रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 में नजर आई थीं। जबकि इससे पहले वो सीरियल बालिका वधु 2 में थीं। 

    अब कुशल और शिवांगी की फ्रेश जोड़ी टीवी पर उतरने के लिए तैयार है। टेलीचक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, इस शो का नाम बरसातें होगा और इसे सोनी टीवी पर टेलीकास्ट किया जाएगा। हालांकि अभी इसे कबसे टेलीकास्ट किया जाना है, ये अभी साफ नहीं है। जल्द ही इसका ऑफिशियल ऐलान हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो जल्द ही सोनी टीवी पर लॉन्च होने वाला ये दूसरा शो हो जिसे एकता कपूर लेकर आएंगी।

    सोनी टीवी पर हाल ही में एकता कपूर ने बड़े अच्छे लगते हैं 3 स्टार्ट किया है। इसमें दोबारा राम और प्रिया का किरदार नकुल मेहता और दिशा परमार कर रहे हैं। जबकि बड़े अच्छे लगते हैं 2 में भी दोनों नजर आए थे लेकिन लीप आने के चलते दोनों बड़ी उम्र का कैरेक्टर निभाना नहीं चाहते थे। ऐसे में एकता कपूर को बड़े अच्छे हैं 3 लाना पड़ा जिसमें दोनों को फिर से जवान ही दिखाया जाएगा।

    अब देखना होगा कि कुशल और शिवानी के बीच क्या खिचड़ी पकती है। एकता दोनों के बीच रोमांस के साथ क्या ट्विस्ट दिखाती हैं, ये तो शो लॉन्च होने के बाद ही पता चल पाएगा।

    Tags