Lock Upp: लॉक अप शो में नहीं होगी गहना वशिष्ठ की एंट्री, एकता कपूर पर भड़की एक्ट्रेस

    ऐसी खबरें सामने आई थी कि लॉक अप में एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ की एंट्री होगी। हालांकि अब कुछ ऐसा नहीं होने वाला है। जानिए आखिर क्या है पूरा मामला। 

    Lock Upp: लॉक अप शो में नहीं होगी गहना वशिष्ठ की एंट्री, एकता कपूर पर भड़की एक्ट्रेस

    कंगना रनौत का शो लॉक अप इस वक्त लोगों को काफी पसंद आ रहा है। शो में कंटेस्टेंट्स खुद से जुड़े सीक्रेट्स लोगों के सामने रखते हैं। शो की पहली फाइनलिस्ट इस वक्त पायल रोहतगी बन चुकी है। पहले ऐसी खबरें सामने आई थी कि लॉक अप में एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ की एंट्री होगी। हालांकि अब कुछ ऐसा नहीं होने वाला है। ऐसा कहा जा रहा है कि पहले उन्हें साइन कर लिया गया था, लेकिन बाद में मेकर्स ने उनके कॉन्ट्रैक्ट को एकदम से कैंसिल कर दिया। 

    दरअसल अमर उजाला की एक रिपोर्ट के मुताबिक गहना वशिष्ठ ने एकता कपूर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इस शो के लिए एक्ट्रेस को कम से कम 4 महीने के लिए साइन कर लिया था लेकिन बाद में किसी वजह के चलते उनका कॉन्ट्रैक्ट कैंसिल कर दिया। गहना ने इतना तक बताया कि शो में हिस्सा लेने के लिए उनका प्रोमो भी शूट किया था। उन्हें हर एक एपिसोड़ के लिए डेढ़ लाख रुपये मिलने वाले थे। शो के कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक एक्ट्रेस किसी और शो के लिए काम नहीं कर सकती थी और इसी वजह से उनके 4 महीने तक खराब हो गए।

    कंगना रनौत ने खोला खुद से जुड़ा राज

    वहीं, शो लॉक अप के हाल में दिखाए गए एपिसोड़ में कंगना रनौत ने खुद से जुड़ा एक बड़ा राज खोला है। एक्ट्रेस ने खुद बताया कि उनके शहर में एक लड़का रहता था जो उनसे कुछ साल ही उम्र में बड़ा था। एक बार उसने मुझे से गलत तरीक से टच किया था। उस वक्त कंगना रनौत की उम्र ज्यादा बड़ी नहीं थीं, तो उन्हें इस बारे में कुछ भी नहीं समझ आया। आपका परिवार कितना भी प्रोटेक्टिव हो, सभी बच्चे इससे गुज़रते हैं।” वैसे देखा जाए तो कंगना रनौत का ये शो लोगों को खुब भा रहा है।

    Tags