एक जैसी ड्रेस में नज़र आई एक्ट्रेसेज, यूजर्स बोले -अब तो प्रियंका को कॉपी मत करो निमृत

    निमृत ने फिर कॉपी किया प्रियंका चाहर चौधरी का स्टाइल?

    एक जैसी ड्रेस में नज़र आई एक्ट्रेसेज, यूजर्स बोले -अब तो प्रियंका को कॉपी मत करो निमृत

    बिग बॉस 16 खत्म होने के बाद कंटेस्टेंट अपने काम में बिजी होते जा रहे हैं। लेकिन बीती रात शेखर सुमन ने अपने बिग बॉस के साथियों के लिए मुंबई में अपने घर एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में शिव ठाकरे, अर्चना गौतम समेत कई कंटेस्टेंट पहुंचे थे। लेकिन सभी की निगाहें बिग बॉस 16 की सबसे बड़ी दुश्मन प्रियंका चाहर चौधरी और निमृत कौर अहलुवालिया पर टिकी रही। दरअसल, इस मौके पर निमृत और प्रियंका लगभग एक जैसी ड्रेसेज में ही नज़र आई।

    शेखर सुमन की पार्टी में प्रियंका एक ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में पहुंची थीं। इस ड्रेस में गले में सिल्वर झालर लगी हुई थी। कुछ ऐसी ही ड्रेस निमृत कौर अहलुवालिया पहन कर पहुंची। अब दोनों की एक जैसी ड्रेस में दोनों को देख कर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए। एक यूजर ने लिखा -प्रियंका को कब तक कॉपी करोगी’, अन्य में लिखा -फिनाले में भी प्रियंका को कॉपी करके पहुंची थीं।’ एक और यूजर ने लिखा -प्रियंका के नाम पर पॉपुलैरिटी लेने वाली।’ एक और यूजर ने लिखा -मंडली में जबरदस्ती घुसने वाली’।

    बता दें, बिग बॉस 16 के दौरान प्रियंका और निमृत के बीच विवाद देखा गया था। सीजन में निमृत, प्रियंका के लिए अपनी कड़वी सोच जाहिर की थी। दोनों के बीच गाली गलौज भी हो चुकी है। प्रियंका ने साफ़ कर दिया था कि वो कभी भी निमृत से दोस्ती नहीं करना चाहेंगी। अब दोनों शेखर सुमन की पार्टी में साथ नज़र आई। हालांकि, एक दूसरे को हाय हेल्लो करने के बाद दोनों ने एक दूसरे से ज्यादा बात नहीं की

    Tags