अरबाज खान के बर्थडे में रंग जमाने पहुंचे सलमान खान, एक छत के नीचे जमा हुआ पूरा खान परिवार

    बीती रात बॉलीवुड स्टार अरबाज खान के बर्थडे की एक शानदार पार्टी रखी गई थी। इस पार्टी में सलमान खान और सोहेल खान जमकर मस्ती करते नजर आए। 

    अरबाज खान के बर्थडे में रंग जमाने पहुंचे सलमान खान, एक छत के नीचे जमा हुआ पूरा खान परिवार

    बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान ने बीती रात अपना बर्थडे सेलीब्रेट किया है। अरबाज खान के बर्थडे बैश में बॉलीवुड के कई सितारे धमाल मचाने पहुंचे थे। इस लिस्ट में सोहेल खान, सलमान खान और आयूष शर्मा जैसे सितारों के नाम शामिल है। अरबाज खान की इस पार्टी में सलमान खान पिंक कलर की पैंट पहनकर आए थे। अपने लुक की वजह से सलमान खान लगातार हेटर्स के निशाने पर बने हुए हैं। लोग सलमान खान के लुक की तुलना बार्बी से कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि सलमान खान अपने भाई के जन्मदिन पर शराब पीकर पहुंचे थे। 

    इसी बीच सलमान खान के एक और वीडियो ने सोशल मीडिया को हिलाकर रख दिया है। इस वीडियो में सलमान खान परिवार के साथ मिलकर अरबाज खान का जन्मदिन मनाते नजर आ रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में सलमान खान अरबाज खान के पास खड़े नजर आ रहे हैं। वहीं सोहेल खान भी अरबाज खान के पीछे खड़े हैं। 

    इस दौरान अरबाज खान अपने बर्थडे का केक कट करते नजर आए। पार्टी में अरबाज खान काफी खुश नजर आ रहे थे। बता दें काफी लंबे समय बाद सलमान खान अपने दोनों भाईयों के साथ एक ही फ्रेम में नजर आए हैं। वीडियो में सलमान खान की दोनों बहनों को भी देखा जा सकता है। कुल मिलाकर देखा जाए तो अरबाज खान के जन्मदिन पर सारे भाई बहन एक साथ पार्टी करते दिखे। अब ये तो हर कोई जानता है कि किसी खास मौके पर ही खान परिवार के बच्चे एक साथ नजर आते हैं। 

    वीडियो में सलमान खान अरबाज खान और अर्पिता खान के कंधों पर हाथ रखे नजर आ रहे हैं। घर के सभी लोग मिलकर वीडियो में अरबाज खान के लिए बर्थडे सॉन्ग गा रहे हैं। अरबाज खान के बर्थडे के इस वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है। लोग जन्मदिन बीत जाने के बाद भी अरबाज खान को बर्थडे की बधाई दे रहे हैं।  

    Tags