भोजपुरी गानों को अश्लील बताने वालों पर भड़कीं स्नेहा उपाध्याय, बॉलीवुडवालों की भी उड़ाई धज्जियां

    भोजपुरी अदाकारा स्नेहा उपाध्याय ने बॉलीवुड गानों को अश्लील बताकर एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। स्नेहा उपाध्याय ने बॉलीवुड गानों की जमकर आलोचना की है। 

    भोजपुरी गानों को अश्लील बताने वालों पर भड़कीं स्नेहा उपाध्याय, बॉलीवुडवालों की भी उड़ाई धज्जियां

    भोजपुरी सिनेमा के सितारे इस समय गर्दिश में चल रहे हैं। लोग अब भोजपुरी सिनेमा के गानों पर निशाना साधने लगे हैं। फैंस का मानना है कि भोजपुरी गानों में अश्लील गानों की इस्तेमाल किया जाता है। कुछ समय पहले ही रानी चटर्जी ने भोजपुरी गानों को अश्लील बताकर खेसारी लाल यादव और पवन सिंह जैसे सितारों की क्लास लगाई थी। इसी बीच भोजपुरी सिंगर स्नेहा उपाध्याय ने इस मुद्दे पर विवादित बयान दे दिया है। स्नेहा उपाध्याय ने तो बॉलीवुड के गानों को भी अश्लील बता दिया है। इस दौरान स्नेहा उपाध्याय ने भोजपुरी गानों पर जमकर निशाना साधा। 

    दैनिक जागरण को दिए एक इंटरव्यू में बात करते हुए स्नेहा उपाध्याय ने कहा, भोजपुरी सिनेमा इस समय काफी बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। लोगों को लगता है कि भोजपुरी गानों में अश्लील शब्दों का इस्तेमाल होता है। मैं इतना जानती हूं कि भोजपुरी के साथ साथ बॉलीवुड गानों में भी अश्लील शब्द इस्तेमाल होते हैं। आप ध्यान से सुनो तब आपको समझ आएगा। बॉलीवुड गाने डबल मीनिंग शब्दों से भरे रहते है। 

    आगे स्नेहा उपाध्याय ने कहा, लोग इसी तरह के गाने सुनना पसंद करते हैं। जब लोग ऐसे गाने पसंद करेंगे तो ऐसे ही गाने बनाए भी जाएंगे। गानों की च्वाइस जनता के हिसाब से की जाती है। अगर आप अश्ली गाने सुनना बंद कर दें तो कोई भी ऐसे गाने नहीं बनाएगा। बॉलीवुड के खिलाफ बयान देने के बाद से ही स्नेहा उपाध्याय सोशल मीडिया पर छा गई हैं। लोग स्नेहा उपाध्याय के बयान को सही बता रहे हैं। 

    गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही एक अश्लील गाने की वजह से भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव की नींद उड़ गई थी। एक अश्लील गाने में खेसारी लाल यादव के बेटी की तस्वीर और नाम का इस्तेमाल कर दिया गया था। जिसके बाद खेसारी लाल यादव ने एक वीडियो शेयर करके नाराजगी जाहिर की थी। खेसारी लाल यादव ने तो भोजपुरी सिनेमा छोड़ने तक की धमकी दे डाली थी। 

    Tags