तारक मेहता की 36 साल की बबीता जी ने 27 साल के टप्पू से सगाई? बेचारे जेठालाल को हिम्मत देते दिखे यूजर्स

    ऐसी खबर सामने आई थी कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा के जेठालाल के बेटे टप्पू का रोल निभाने वाले राज अनादकट ने सीरियल में बबीता जी का किरदार अदा करने वाली एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता संग सगाई कर ली है। इस खबर पर अब मुनमुन दत्ता नेअपनी चुप्पी तोड़ी है।

    <p>राज अनादकट  और मुनमुन दत्ता</p>

    राज अनादकट और मुनमुन दत्ता

    तारक मेहता का उल्टा चश्मा लोगों के बीच अपनी जगह गजब की बनाने में सफल रहा है। इस शो के किरदार लोगों के बीच अपनी अलग ही जगह बनाने में सफल हुए हैं। एक बेहद ही बड़ी खबर इस सीरियल के स्टार्स से जुड़ी सामने आई थी, जिसके बारे में जानने के बाद हर कोई हैरान हो गया था। साथ ही बेचारे जेठालाल को दिलासा देता हुआ दिखाई दे रहे थे। ऐसी खबर सामने आ रही थी कि जेठालाल के बेटे टप्पू का रोल निभाने वाले राज अनादकट ने सीरियल में बबीता जी का किरदार अदा करने वाली एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता संग सगाई कर ली है। ये खबर सामने आने के बाद यूजर्स ने कमेंट्स की बौछार कर दी है। इन सबके बीच मुनमुन दत्ता ने सभी चीजों को बेबुनियाद बताया है। साथ ही इस चीज को घटिया करार दिया है। यानी दोनों की सगाई नहीं हुई है। उनकी टीम ने इस खबर को फेक बताया है।

    दरअसल ऐसी खबर सामने आई था कि मुनमुन दत्ता जिनकी उम्र 36 साल है, उन्होंने अपने से 9 साल छोटे 27 साल के राज अनादकट संग सगाई कर ली है। दोनों से जुड़ा जो पोस्ट वायरल हो रहा था उसके अंदर कहा जा रहा था कि राज और मुनमुन दत्ता ने सगाई करके अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया है। आप भी देखिए सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ पोस्ट यहां।

    जेठालाल की हिम्मत बांधते दिखें लोग

    राज अनादकट और मुनमुन दत्ता से जुड़ी इस खबर पर फैंस कई तरह के कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे थे। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा था- टप्पू बेटा ये क्या कर दिया? दूसरे यूजर ने लिखा था- हिम्मत रखना जेठा भाई। तीसरे यूजर ने लिखा- जेठा इसका बदला जरूर लेगा। इसके अलावा भी कई यूजर्स इस खबर को लेकर शॉक और जेठालाल को हिम्मत न हराने की बात कहते हुए दिखाई दिए थे। एक न्यूज वेबसाइट ने इस बात का दावा किया थाा कि इन दोनों कलाकारों ने मुंबई के बाहर बेहद ही सिंपल तरीके से सगाई कर ली है। दोनों के परिवार ने उनका रिश्ता स्वीकार लिया है। एक्टर राज अनादकट ने शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा को 2022 में अलविदा कह दिया था। राज के शो को छोड़ने के बाद से ही उनकी मुनमुन दत्ता संग अफेयर की खबरे चर्चा में आई थी।

    Tags