3 इडियट

    2009.Movie.Bollywood.Comedy
    फ़िल्म '3 इडीयट्स' 2009 में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म की कहानी अंग्रेजी उपन्यासकार चेतन भगत के प्रसिद्ध अंग्रेजी उपन्यास फ़ाइव प्वांइट समवन पर आधारित है। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था। इस फिल्म में मुख्य कलाकार आमिर ख़ान, करीना कपूर, बोमन इरानी, माधवन, ओमी वैद्य और शर्मन जोशी है।ये फिल्म तीन दोस्तों की कहानी है। ये इंजीयरिंग कॉलेज में साथ पढ़ रहे है ये फिल्म कॉमेडी मसाला फिल्म है जो ये बताती है कि कैसे समाज में इज़्ज़त कमाने की चाह में माता पिता बच्चों पर पढाई का दबाव डालकर उनकी असल प्रतिभा को बाहर आने से रोक देते है। ये कहानी है कि कैसे बच्चें मां-बाप की जिद और उनके अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए अपने सपनों का गला घोंट रहे हैं।



    फिल्म '3 इडियट्स' ने मात्र 4 दिनों में100 करोड़ रूपए की कमाई करके बॉक्स ऑफिस पर एक नया कीर्तिमान रचा था। इस फिल्म को विश्व स्तर पर 2016 तक सिनेमाघरों में दिखाया गया था जिनमें 326 सिनेमाघर विदेश की थीं। थ्री इडियट्स भारतीय शिक्षण व्यवस्था पर एक सामाजिक टिप्पणी है। २०० करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली यह पहली फिल्म है। फिल्म ने202 करोड़ रूपए का कारोबार किया था।[
    • Release date :Dec 24, 2009
    • Director :
    • Producers :
    • Cast :

    Next change Movies