सिटाडेल को देखने के बाद प्रियंका की तारीफ करते नहीं थके ऋतिक रोशन, पोस्ट कर लिखा- मार डाला

    ऋतिक रोशन ने हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की वेब सीरीज सिटाडेल दिखी है, जिसकी एक्टर जमकर तारीफ करते हुए दिखाई दिए। इस पर प्रियंका चोपड़ा का जानने लायक रिएक्शन आया। 

    सिटाडेल को देखने के बाद प्रियंका की तारीफ करते नहीं थके ऋतिक रोशन, पोस्ट कर लिखा- मार डाला

    एक्टर ऋतिक रोशन ने प्रियंका चोपड़ा की नई वेब सीरीज सिटाडेल देखने के बाद उसकी तारीफ की है। ऋतिक ने वेब सीरीज को लेकर इंस्टाग्राम पर अपना रिव्यू शेयर किया और खुद को प्रियंका पर गर्व जताया है। ऋतिक द्वारा की गई तारीफ पर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी रिस्पॉन्स दिया है। फैंस दोनों की पोस्ट को देखकर काफी ज्यादा खुश हो रहे हैं।

    ऋतिक रोशन ने सिटाडेल का एक पोस्टर अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया और लिखा, “प्रियंका को सिटाडेल में देखना एक शानदार सरप्राइज़ है! शानदार काम! साथ ही, अविश्वसनीय रूप से एंटरटेनमेंट शो! बेहतरीन डायरेक्शन और स्क्रीनप्ले! पीसी आपने इस बार भी मार डाला !! बहुत गर्व।" ऋतिक के इस पोस्ट पर रीशेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा- शुक्रिया दोस्त। प्रियंका और ऋतिक ने कृष फ्रेंचाइजी और अग्निपथ के अलावा कई फिल्मों में साथ काम किया है। यहां देखिए ऋतिक रोशन का पोस्ट।

    वेब सीरीज सिटाडेल जोश एपेलबाउम, ब्रायन ओह और डेविड वील द्वारा बनाई गई है। प्रियंका के अलावा जासूसी से जुड़ी वेब सीरीज में रिचर्ड मैडेन, स्टेनली टुकी और लेस्ली मैनविल भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एंथोनी रूसो और जो रूसो वेब सीरीज के एग्जीक्यूटिव प्राड्यूसर हैं। इसका प्रीमियर 28 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर हुआ था। 

    प्रियंका चोपड़ा के बॉलीवुड प्रोजेक्ट की बात करें तो उन्हें आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ जी ले जरा में देखा जाएगा। फिल्म दिल चाहता है और जिंदगी ना मिलेगी दोबारा की तरह फरहान अख्तर की ये एक और रोड-ट्रिप फिल्म होगी, जिसमें ऋतिक रोशन भी थे। प्रियंका चोपड़ा इसके अलावा अपनी बहन और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की वजह से भी सुर्खियों में आई थी। अपनी बहन की सगाई अटेंड करने के लिए प्रियंका दिल्ली आई थी। इस दौरान उन्होंने इंडो-वेस्टर्न ड्रेस पहनकर सभी लोगों को इंप्रेस करने का काम किया था। 

    Tags