करण जौहर ने प्रियंका चोपड़ा को बॉलीवुड पॉटिलिक्स वाले बयान पर छेड़ा, अंबानी के इवेंट में हुई ये बातचीत

    अंबानी के इवेंट में करण जौहर और प्रियंका चोपड़ा के बीच ये बातचीत हुई है, खूब वायरल हो रही है दोनों की वीडियो

    करण जौहर ने प्रियंका चोपड़ा को बॉलीवुड पॉटिलिक्स वाले बयान पर छेड़ा, अंबानी के इवेंट में हुई ये बातचीत

    बीती रात मुंबई में नीता अंबानी ने एक कल्चरल इवेंट किया था जिसमें बॉलीवुड की लगभग सारी हस्तियां मौजूद थीं। इस इवेंट में बॉलीवुड के सेलेब्स इकट्ठा हुए तो कई तरह की खबरें बनीं। इनमें से एक करण जौहर और प्रियंका चोपड़ा की मुलाकात भी थी। प्रियंका चोपड़ा हंसते हुए करण जौहर से मिलीं। दोनों की वीडियो काफी वायरल हो रही है। दोनों बातचीत करते नजर आए थे। लेकिन दोनों के बीच क्या बातें हुईं वो हम आपको बताते हैं।

    करण जौहर ने प्रियंका को उस बयान पर छेड़ा जिसमें उन्होंने बताया था कि उन्होंने क्यों बॉलीवुड छोड़ा और जाकर विदेश बस गईं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक एक आई विटनेस ने बताया, ''जैसे ही प्रियंका ने करण को देखा, वह उन्हें गले लगाने के लिए दौड़ पड़ीं और फिर उन्होंने कुछ देर के लिए इधर उधर की बातें की। करण ने उन्हें कंट्रोवर्शियल पॉडकास्ट को लेकर चिढ़ाया और प्रियंका ने जवाब दिया कि उन्होंने किसी के नाम का नहीं लिया था। उन्होंने वादा किया कि अगली बार जब वे वहां आएंगे तो वो लॉस एंजेलिस में मिलेंगे। करण प्रियंका और निक की बेटी मालती से मिलना चाहते हैं।''

    इस बातचीत से साफ है कि प्रियंका चोपड़ा का बॉलीवुड के प्रति गुस्सा करण जौहर के लिए नहीं था। जबकि प्रियंका के बयान के बाद कंगना रनौत तुरंत प्रियंका के सपोर्ट में उतर आई थीं और ये तो एकदम साफ है कि कंगना और करण जौहर का छत्तीस का आंकड़ा है। कंगना टाइम टाइम पर करण जौहर का कुछ ना कुछ खरी खोटी सुनाती ही रहती हैं।

    वहीं बात करें प्रियंका चोपड़ा कि तो कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस दो वजहों से इंडिया आई हैं। एक तो उनकी सीरीज सिटाडेल के प्रमोशन के लिए और दूसरा उनकी कजन सिस्टर परिणीति चोपड़ा के रोका के लिए। काफी चर्चाएं हैं कि परीणीति चोपड़ा जल्द राघव चड्ढा के साथ रोका कर सकती हैं।

    Tags