खेसारी लाल यादव का गाना 'धमाका होई आरा में 2.0' रिलीज, पुनम दुबे संग उड़ाया गर्दा

    खेसारी लाल यादव ने साल का आखिरी गाना किया रिलीज, जमकर होगा ट्रेंड?

    खेसारी लाल यादव का गाना 'धमाका होई आरा में 2.0' रिलीज, पुनम दुबे संग उड़ाया गर्दा

    खेसारी लाल यादव भोजपुरी के धांसू एक्टर्स और सिंगर्स में से एक हैं। इस साल उनके एक से बढ़कर एक जबरदस्त गाने रिलीज हुई हैं। यूट्यूब के ट्रेंडिंग गानों में भी खेसारी का हल्ला बोल रहा है। अब साल खत्म होते होते भी खेसारी कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते और उन्होंने साल के अंत में भी अपना एक म्यूजिक वीजियो लॉन्च किया है। इस गाने का नाम 'धमाका होई आरा में 2.0' है। गाने में खेसारी का जलवा दिख रहा है। उन्होंने ऊपर तो जैकेट और टीशर्ट पहनी है लेकिन नीचे तहमद पहने गजब का लुक दे रहे हैं। खासकर जब वो चश्मा लगाकर आते हैं। उनके साथ गाने में पूनम दुबे भी फुल कैमेस्ट्री जमा रही हैं। खेसारी और पूनम के इस गाने को आते ही खूब प्यार मिला है। इसके व्यूज लगातार बढ़ रहे हैं।

    गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने गाया है। गाने को कृष्ण बेदर्दी ने लिखा और इसका म्यूजिक भी उन्होंने ही दिया है। वहीं गाने की वीडियो को पंकज सोनी ने डायरेक्ट किया है। 'धमाका होई आरा में 2.0' में खेसारी एक जगह हरे रंग की फुल टीशर्ट और जींस पहने दिख रहे हैं। वहीं पूनम दुबे ब्लैक कलर के क्रॉप टॉप और जींस में दिख रही हैं। इसी लिबास में पूनम में गाने के रिलीज से पहले एक रील भी शेयर की थी जिसमें पूनम और खेसारी रोमांटिक होते नजर आ रहे हैं। उसमें भी खेसारी ने चिकन पकड़ा हुआ था जैसे इस गाने में नजर आ रहा है। जाहिर सी बात है कि ये रील इसी गाने के बीच में शूटिंग ब्रेक के दौरान बनाई गई थी।

    खेसारी लाल यादव के लिए ये साल काफी उथल पुथल से भरा हुआ था। इस साल खेसारी लाल यादव के दो गाने यूट्यूब म्यूजिक के टॉप 10 में शामिल रहे। उनके गानों को दर्शकों ने खूब पसंद किया और उनके कई गाने ट्रेंड हुई। लेकिन इसी साल उनके और उनके परिवार के लिए बुरा दौर भी था। क्योंकि कुछ लोगों ने खेसारी को धमकियां दी और उनके परिवार पर कीचड़ उछाला। उनकी बेटी की गलत फोटो बनाकर इंटरनेट पर डाल दी थी। खेसारी इस कदर हार गए थे कि वो इंडस्ट्री छोड़ने की बात करने लगे थे लेकिन फैंस ने जमकर सपोर्ट किया और उनके गाने जमकर ट्रेंड करवाए।

    Tags