ब्रह्मास्त्र 2 से पहले इस प्रोजेक्ट में साथ नजर आए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, आपने देखा?

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी ब्रह्मास्त्र के बाद इस प्रोजेक्ट में आई नजर...

    ब्रह्मास्त्र 2 से पहले इस प्रोजेक्ट में साथ नजर आए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, आपने देखा?

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के जबरदस्त कपल्स में से एक हैं। दोनों ने पिछले साल अप्रैल में शादी की और नवंबर में दोनों पैरेंट्स बन गए। उन्होंने अपनी बेटी का नाम राहा रखा है। अपनी पर्सनल लाइफ के अलावा ये कपल अपनी फिल्म को लेकर भी सुर्खियों में रहा। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने शादी से पहले फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग कर ली थी और पिछले साल जब ये रिलीज हुई तो लोगों ने इसे ठीक ठाक रिस्पॉन्स दिया। फिल्म में अमिताभ बच्चन अहम रोल मे थे तो शाहरुख खान और नागार्जुन कैमियो में नजर आए थे। अब फिल्म के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार हो रहा है।

    फैंस इन्हें ब्रह्मास्त्र 2 में देखने के लिए बेकरार हैं लेकिन उससे पहले ही दोनों एक प्रोजेक्ट में साथ नजर आए हैं। दरअसल ये कोई फिल्म या वेब सीरीज नहीं है। ये एक एड है। रणबीर इसमें दाढ़ी के साथ अपने कूल में दिख रहे हैं वहीं आलिया भट्ट भी बहुत प्यारी लग रही है। रणबीर जब प्रोडक्ट की बात कर रहे होते हैं तो आलिया को लगता है कि उनके बारे में बात हो रही है और वो आकर रणबीर को कसके पकड़ लेती हैं लेकिन बाद में पता चलता है कि वो उनकी बात नहीं कर रहे थे।

    रणबीर और आलिया इस साल आपस में भिड़ने भी वाले हैं। दरअसल दोनों की फिल्में एक ही दिन रिलीज होने वाली हैं। रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल 11 अगस्त, 2023 को थिएटर्स पर रिलीज होने वाली है। इसी दिन आलिया भट्ट और गैल गैडोट स्टारर फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन भी नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। रणबीर की एनिमल में रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और अनिल कपूर लीड रोल में नजर आने वाले हैं। हाल ही में उनकी इस फिल्म का एक वीडियो लीक हुआ था जो इंटरनेट पर काफी छाया रहा है। वैसे एनिमल से पहले रणबीर कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' रिलीज हो रही है। इसमें उनके साथ श्रद्धा कपूर लीड मे नजर आएंगी। ये एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है।

    Tags