भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा ने सौतेली बेटी के साथ मनाई मकर संक्रांति, फैंस ने उठाए रिश्ते पर सवाल!

    भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो अपनी सौतेली बेटी अदिति संग काफी खुश नजर आ रही हैं। फैंस एक्ट्रेस औऱ उनकी बेटी की तस्वीर देखकर काफी ज्यादा खुश हैं। 

    भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा ने सौतेली बेटी के साथ मनाई मकर संक्रांति, फैंस ने उठाए रिश्ते पर सवाल!

    आज पूरे देशभर में मकर संक्रांति का त्योहार बेहद ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर टेलीविजन, बॉलीवुड और भोजपुरी से जुड़े स्टार्स अपने फैंस को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए दिखाई दे रहे हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा ने भी अपनी सौतेली बेटी अदिति के साथ इस त्योहार को बेहद ही धूमधाम के साथ मनाया है। इससे जुड़ी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। फैंस उन तस्वीरों को देखकर काफी ज्यादा खुश हो रहे हैं। 

    दरअसल भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा ने भोजपुरी एक्टर यश कुमार संग शादी की थी। यश पहले से ही शादीशुदा थे। उनकी शादी अंजना सिंह के साथ हुई थी। उनकी एक बेटी की भी हुई जिसका नाम उन्होंने अदिति रखा। अब निधि झा ने अपनी सौतेली बेटी के साथ एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। तस्वीर में दोनों एकसाथ बेहद प्यारे लग रहे हैं। दोनों को इस तरह से साथ देखकर उनके फैंस काफी ज्यादा खुश दिखाई दे रहे हैं। क्योंकि एक सौतेली मां अपनी सौतेली बेटी का ख्याल प्यार से रखती हुई नजर आ रही है। निधि झा ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- इस वर्ष की मकर संक्रांति, आपके लिए हो तिल लड्डू जैसी मीठी, मिले कामयाबी पतंग जैसी ऊंची। इसी कामना के साथ हैप्पी मकर संक्रांति आप सबको। आप भी यहां देखिए निधि झा से जुड़ी तस्वीर। 

    निधि झा के इस पोस्ट पर उनके पति यश कुमार भी कमेंट करते हुए दिखाई दिए हैं। उन्होंने इस तस्वीर को लेकर लिखा कि तुम दोनों ही मेरे हार्ट बीट हो। इससे पहले भी निधि झा को अपनी सौतेली बेटी केसाथ वक्त बिताते हुए दिखा गया था। वहीं, एक तस्वीर में निधि और यश दोनों बेटी अदिति के साथ दिखाई दिए थे, लेकिन उस दौरान अदिति काफी उदास थी। इसी चीज को लेकर लोगों ने कपल को ट्रोल करना शुरू कर दिया था।

    Tags