भोजपुरी स्टार संभावना सेठ बनीं पॉलिटिशयन, इस पार्टी में हुईं शामिल

    भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ ने बताई अपने पॉलिटिशयन बनने की वजह

    भोजपुरी स्टार संभावना सेठ बनीं पॉलिटिशयन, इस पार्टी में हुईं शामिल

    भोजपुरी स्टार संभावना सेठ को कौन नहीं जानता। उन्होंने भोजपुरी की दुनिया में अपना काफी नाम कमाया है। इसके अलावा टीवी में भी काम कर चुकी हैं। एक्ट्रेस बिग बॉस 2 में भी अपना जलवा दिखा चुकी हैं। अब संभावना सेठ भोजपुरी इंडस्ट्री में काम नहीं करती हैं लेकिन अब उन्होंने देश सेवा करने की ठान ली। इसलिए संभावना ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली। अब एक्ट्रेस पॉलिटिशियन बन गई हैं। हालांकि ऐसे कई एक्टर्स हैं जो एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से निकलकर नेता बने हैं। संभावना ने अपने इंस्टाग्राम पर पॉलिटिकल पार्टी ज्वाइन करने की जानकारी दी है।

    संभावना ने कुछ फोटोज पोस्ट की हैं। इनमें से वो एक में आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह के साथ दिख रही हैं। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ''पापा का हमेशा से सपना था कि मैं देश के लिए कुछ करूं। बस सही रास्ते की तालाश थी जो आज आम आदमी पार्टी के रूप में मेरे सामने आया।'' एक्ट्रेस पार्टी के बड़े नेताओं का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि पापा की बेटी अब पापा के सपने को जियेगी। इसके बाद एक्ट्रेस को बधाई देने का तांता लग गया है। एक्ट्रेस पायल रोहतगी समेत कई सेलेब्स ने भी शुभकामनाएं भेजी हैं।

    संभावना सेठ के पिता का देहांत कोरोना में हो गया था। एक्ट्रेस ने अस्पताल से कुछ वीडियोज भी शेयर की थीं और बताया था कि अस्पताल की गलती की वजह से उनके पिता की जान गई है। 

    वैसे भोजपुरी इंडस्ट्री से कई एक्टर्स हैं जो पॉलिटिक्स में जा चुके हैं। निरहुआ, मनोज तिवारी और रवि किशन जैसे स्टार्स हैं, जो अभी भी भोजपुरी इंडस्ट्री में भी काम कर रहे हैं और नेता बनकर अपनी जिम्मेदारियां भी निभा रहे हैं। इन तीनों ने तो इलेक्शन्स भी लड़ लिए हैं। निरहुआ सांसद हैं और अकसर उनको शूटिंग सेट पर ही काम करते देखा गया है।

    Tags