भोजपुरी कलाकार नीलकमल ने अपने नए गाने 'हीरोइन' में संजना मिश्रा के साथ मटकाई कमर-वीडियो

    अब नीलकमल का नया गाना रिलीज़ हो गया है। इस गाने में सिंगर एक्ट्रेस संजना मिश्रा के साथ डांस स्टेप मैच कर रहे हैं। इस गाने के बोल हैं 'हीरोइन' गाना हिप हॉप स्टाइल में हैं। आम तौर पर ये डांस फॉर्म भोजपुरी म्यूजिक में इतना नहीं देखा गया है। इसलिए तो नीलकमल कुछ अलग करने की कोशिश करते हैं।

    भोजपुरी कलाकार नीलकमल ने अपने नए गाने 'हीरोइन' में संजना मिश्रा के साथ मटकाई कमर-वीडियो

    भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सिंगर और एक्टर नीलकमल अपने अनोखे म्यूजिक वीडियोज से फैंस के दिलों में अपनी जगह बना लेते हैं। सिंगर हमेशा अपने म्यूजिक, वीडियोज के साथ एक्सपेरिमेंट करते देखे गए हैं। अब नीलकमल का नया गाना रिलीज़ हो गया है। इस गाने में सिंगर एक्ट्रेस संजना मिश्रा के साथ डांस स्टेप मैच कर रहे हैं। इस गाने के बोल हैं 'हीरोइन' गाना हिप हॉप स्टाइल में हैं। आम तौर पर ये डांस फॉर्म भोजपुरी म्यूजिक में इतना नहीं देखा गया है। इसलिए तो नीलकमल कुछ अलग करने की कोशिश करते हैं।

    नीलकमल के इस नए गाने को सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया है। गाने में हॉट अवतार में नज़र आ रही संजना मिश्रा अपनी अदाओं से कमाल कर रही हैं। दूसरी तरफ नीलकमल एक्ट्रेस के साथ डांस स्टेप मैच कर रहे हैं।

    नीलकमल ने पहले मोशन पोस्टर और शॉर्ट वीडियो शेयर कर अपने फैंस को गाने की झलक दिखा दी थी। अब इस म्यूजिक वीडियो को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। कुछ समय पहले सिंगर एक्टर का एक और गाना रिलीज़ हुआ था जिसे ऑडियंस से खास रिस्पोंस नहीं मिला। अब उम्मीद है ये गाना कमाल करेगा। वैसे गाने को रिलीज़ होने के कुछ ही देर में लाखों व्यूज मिल गये हैं। कमेंट्स कर भी लोग गाने को शानदार बता रहे हैं। इस गाने को नीलकमल ने गाया है और लिरिक्स लिखे हैं अरुण बिहारी ने। म्यूजिक सोनू पंजाबी में दिया है। डायरेक्टर हैं बिभांशु तिवारी और डांस कोरियोग्राफर हैं विक्रम राजपूत। गाने को आकाश विश्वकर्मा के प्रोडक्शन के तले बनाया गया है।

    Tags