भोजपुरी स्टार नीलम गिरी और प्रवेश लाल यादव के इस गाने ने लगाया रोमांस का तड़का! ढाई मिलियन लोगों ने देखा

    भोजुपरी इंडस्ट्र्री में रोजाना ही कोई ना कोई धमाकेदार गाने रिलीज होते रहते हैं। एक और जबरदस्त गाना यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। गाने में आपको जमकर रोमांस देखने को मिलेगा।

    भोजपुरी स्टार नीलम गिरी और प्रवेश लाल यादव के इस गाने ने लगाया रोमांस का तड़का! ढाई मिलियन लोगों ने देखा

    भोजपुरी स्टार्स नीलम गिरी और प्रवेश लाल यादव का गाना कुछ समय पहले रिलीज हुआ है। रिलीज होने के साथ ही गाने को खूब पसंद किया जा रहा था और अब तो ये गाना वायरल ही होने लगा है। गाने में दोनों एक्टर्स का डांस और रोमांस जबरदस्त तरीके से दिख रहा है। दोनों ने इस गाने से इंटरनेट पर आग लगा दी है। फिलहाल इस गाने को ढाई लाख से लोगों से यूट्यूब पर देखा है। गाने को शिल्पी राज ने गाया है और सोनू सरगम ने लिखा है। जबकि म्यूजिक संगीत आर्या ने दिया है। 

    जी हुजुरी गाने को ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने की खूबसूरती का क्रेडिट विभांषु तिवारी को दिया जाना चाहिए क्योंकि उन्होंने ही इसे डायरेक्ट किया है। असलम खान इस गाने के कोरियोग्राफर हैं। 

    गाने की स्टोरी की बात करें तो एक ऐसे कपल की कहानी दिखाई गई है जिसमें एक बीवी अपने पति से परेशान है क्योंकि वो अपना बाहर चक्कर चला रहा है और दूसरी लड़कियों पर नजर डालता रहता है। लेकिन बीवी भी अपना बोल्ड रूप दिखाती है और आखिर में पति उसे देखता ही रह जाता है। लेकिन बेवफाई का दाग तो पति के ऊपर लग ही जाता है। बीच बीच में गाने की वीडियो में आप गाने की सिंगर शिल्पी राज को भी देख सकती हैं। शिल्पी राज सिंगर होने के साथ साथ एक्ट्रेस भी हैं। उनका एमएमएस कांड में नाम सामने आया था। सिंगर और एक्ट्रेस विवादों में भी रह चुकी हैं। फिलहाल तो एक्ट्रेस का गाना जी हुजुरी धमाल मचा रहा है। 

     

    Tags