नीलकमल सिंह ने बताया कैसी होनी चाहिए उनकी गर्लफ्रेंड? सृष्टि उत्तराखंडी को गिनवाई खूबियां

    सिंगर नीलकमल और एक्ट्रेस सृष्टि उत्तराखंडी का एक गाना यूट्यूब पर शेयर किया गया है। इस गाने ने कुछ ही घंटे में लाखों व्यूज हासिल कर लिए हैं। फैंस को ये गाना काफी पसंद आ रहा है। 

    नीलकमल सिंह ने बताया कैसी होनी चाहिए उनकी गर्लफ्रेंड? सृष्टि उत्तराखंडी को गिनवाई खूबियां

    भोजुपरी के स्टार और सिंगर नीलकमल एक बार फिर से सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी जोड़ी एक्ट्रेस सृष्टि उत्तराखंडी के साथ काफी कमाल की लगती है। जब भी दोनों का गाना सोशल मीडिया पर वायरल होता है आग ही लगा देता है। फैंस इनके गाने का काफी उत्साह के साथ इंतजार करते हुए दिखाई देते हैं। उनका अब एक नया गाना हाथ कटल ना होखे रिलीज हुआ है। इस गाने को लोगों के बीच कमाल तरीके से पेश किया गया है। इस गाने को लोग काफी पसंद करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

    आरवीएफ एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल ने हाथ कटल ना होखे को रिलीज किया गया है। इस गाने में दोनों कमाल के डांस मूव्स करते हुए दिखाई दिए। दोनों गाने कमाल के लग रहे हैं। गाने में एक्टर इस बात का जिक्र करते हुए दिखाई दे रहे है कि गर्लफ्रेंड को बनाने से पहले उसमें क्या-क्या खासियत होनी चाहिए। साथ ही वो खुद कैसी गर्लफ्रेंड चाहते हैं इसका भी वो जिक्र करते हुए दिखाई दिए है। वो धोखेबाज गर्लफ्रेंड से बचाने के लिए लोगों को बताते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस गाने को बिल्कुल बॉलीवुड अंदाज में फिल्माया गया है। आप भी यहां देखिए नीलकमल और सृष्टि उत्तराखंडी। 

    गाने हाथ कटल ना होखे को कुछ ही घंटे में लाखों व्यूज भी मिल चुके हैं। इसके अलावा 10 हजार से ज्यादा लाइक्स भी इस गाने को मिल चुके हैं। इस गाने के लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखा है और म्यूजिक बबलू मिश्रा ने दिया है। वीडियो का निर्देशन पवन पाल ने किया है। इस गाने को देखने के बाद फैंस कई तरह के कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- जितने अच्छे गायक, उतने ही सच्चे इंसान! सर आप गानों के जरिए सदा हमारे दिलो में राज करेंगे। दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आपके आवाज में जरूर कोई जादू है तभी तो लाखों करोड़ों दिलों पर राज करते हो निलकमल भईया।

    Tags