नीलकमल सिंह के गाने जुदाई को देखकर फैंस की आंखें हो गई नम, 4 दिन के अंदर किया ये कमाल

    सिंगर नीलकमल सिंह का गाना जुदाई इस वक्त सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इस गाने को महज चार दिनों में ही जबरदस्त व्यूज हासिल हुए हैं।

    नीलकमल सिंह के गाने जुदाई को देखकर फैंस की आंखें हो गई नम, 4 दिन के अंदर किया ये कमाल

    भोजपुरी इंडस्ट्री का जब भी कोई गाना सोशल मीडिया पर आता है वो अलग ही लेवल पर गदर मचाने का काम करता है। इस मामले में हमेशा से ही भोजपुरी के एक्टर और सिंगर नीलकमल सिंह आगे रहे हैं। सिंगर के नए गाने का नाम है जुदाई। इस गाने को जिस तरह से फिल्माने का काम किया गया है वो काफी कमाल का है। जुदाई गाने को लोग इतना पसंद कर रहे हैं कि इसे चार ही दिनों में लाखों व्यूज हासिल हो चुके हैं। इस गाने को सुनने के बाद फैंस काफी इंप्रेस हो रहे हैं। 

    जुदाई गाने को सारेगाम हम भोजपुरी की तरफ से उनके यूट्यब चैनल पर शेयर किया गया है। गाने के अंदर एक टूटे दिल के आशिक की कहानी को दर्शाया गया है। गाने की शुरुआत में सिंगर अपनी प्रेमिका खुशी तिवारी के प्यार में डूबे हुए दिखाई देते हैं। वो गाने में सिंगर को धोखा देकर किसी और का हाथ थाम लेती है। इस हदसे के बाद नीलकमल सिंह पूरी तरह से टूट जाते हैं। उन्होंने अपने दर्द को इस गाने के जरिए दिखाने का काम किया है। ये गाना इस वक्त 9वें नंबर पर ट्रेंड करने का काम कर रहा है। इस गाने को तीन मिलियन से ज्यादा व्यूज भी हासिल हो चुके हैं। आप भी यहां देखिए सिंगर नीलकमल सिंह और खुशी तिवारी का गाना जुदाई। 

    जुदाई गाने के राइटर आशुतोष तिवारी है। वहीं, इस गाने को म्यूजिक देने का काम आर जय कांग ने बखूबी किया है। वीडियो को डायरेक्ट बिभांशु तिवारी करते दिखे हैं। प्रोडक्शन की कमान आकाश विश्वकर्मा के हाथ में है। फैंस इस गाने को देखने के बाद कई तरह के कमेंट्स करते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- हमें गर्व होता है कि हम बिहारी हैं जहां पर एक गायक है जो पूरे दुनिया पे राज कर रहा है जिसका नाम है नीलकमल सिंह। इसके अलावा दूसरे यूजर ने लिखा- नीलकमल भाई इस गाने को सुनने के बाद सच में रोना आ गया है। क्या गाना गाया है आपने।

    Tags