नीलकमल की ठंड से हालत हुई खराब, एक्ट्रेस सृष्टि उत्तराखंडी से बोले- जाड़ा के रजाई हो

    एक्टर और सिंगर नीलकमल का गाना जाड़ा के रजाई इस वक्त सोशल मीडिया पर बवाल मचा रहा है। लोगों को इस गाने में एक्टर की कैमेस्ट्री एक्ट्रेस सृष्टि उत्तराखंडी के साथ कमाल की लग रही है। 

    नीलकमल की ठंड से हालत हुई खराब, एक्ट्रेस सृष्टि उत्तराखंडी से बोले- जाड़ा के रजाई हो

    भोजपुरी दुनिया के कई सारे गाने ऐसे होते हैं, जिन्हें सुनने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच जाती है। इस लिस्ट में नीलकमल सिंह का नाम हमेशा आगे रहता है। भोजपुरी इंडस्ट्री में उन्हें काफी पसंद किया जाता है। उनके फैंस की किसी भी तरह से कोई कमी नहीं है। वो जब भी अपना कोई नया गाना लोगों के बीच लेकर आते हैं वो हमेशा से ही हिट रहता है। अब एक्टर नीलकमल का एक गाना इन दिनों ट्रेडिंग में चल रहा है, जिसका नाम है जाड़ा के रजाई है। इस में वो अपनी को एक्ट्रेस के साथ कमाल की एक्टिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये गाना जंगल में लगी आग की तरह फैल रहा है। 

    नीलकमल सिंह के गाने जाड़ा के रजाई के वीडियो को एक्टर के वीडियो चैनल की तरफ से शेयर किया गया है। इसमें वो जबरस्त पड़ने वाली ठंड के बारे में बात करते हुए नज रहे हैं। इस गाने में वो एक्ट्रेस सृष्टि उत्तराखंडी के साथ कमाल की बॉन्डिंग शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं। इस गाने को 1 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज हासिल हो चुके हैं। ऐसे में फैंस इस गाने को बार-बार सुनना पसंद कर रहे हैं। आप भी यहां देखिए नीलकमल सिंह औऱ सृष्टि उत्तराखंडी का वायरल होता हुआ गाना जाड़ा के रजाई।

    शानदार गाने जाड़ा के रजाई को गाने का काम नीलकमल सिंह औऱ अनुपमा यादव ने बहुत ही गजब तरीके से किया है। लोग उनकी तारीफ किए बिना नहीं थक रहे हैं। उन पर वो बहुत प्यार बरसाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस गाने की लाइने आशुतोष तिवारी ने खूबसूरती के साथ लिखी है। साथ ही इस गाने को कोरियोग्राफ करने का काम विक्रम राजपूत ने गजब तरीके से किया है। वैसे देखा जाए तो हमेशा से ही सृष्टि उत्तराखंडी औऱ नीलकमल की जोड़ी फैंस के बीच हिट ही रही है। 

    Tags