भोजपुरी स्टार प्रमोद प्रेमी का 'होली गीत' रिलीज होती ही करने लगा ट्रेंड, आपने मिस तो नहीं किया

    भोजपुरी स्टार प्रमोद प्रेमी के इस गाने ने एक दिन मे ही ढाई मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख लिया है...

    भोजपुरी स्टार प्रमोद प्रेमी का 'होली गीत' रिलीज होती ही करने लगा ट्रेंड, आपने मिस तो नहीं किया

    भोजपुरी इंडस्ट्री में हर त्योहार ही खूब जोर शोर से मनाया जाता है और बात जब छठ, दिवाली या होली की हो तो भी भोजपुरी स्टार्स पीछे नहीं रहते हैं। इन त्योहारों के मौसम में एक से बढ़कर एक गाने रिलीज किए जाते हैं। अब होली के त्योहार को ही ले लीजिए। अभी होली को आने में कुछ समय बाकी है लेकिन महीने भर पहले ही भोजपुरी स्टार प्रमोदी प्रेमी ने अपना होली गीत रिलीज कर दिया है। उनके गाने का नाम 'होली में प्रणाम बा' है। प्रमोद प्रेमी की एक्टिंग और उनके गानों को भोजपुरी समाज में खूब पसंद किया जाता है। अब इस नए गाने को ही ले लीजिए। उनका ये गाना आते ही ट्रेंड करने लगा है।

    इस गाने के एक दिन में 2.6 मिलियन व्यूज हो गए हैं और दूसरे दिन ये गाने 3 मिलियन आराम से पार करने वाला है। खबर लिखे जाने तक प्रमोद प्रेमी का गाना यूट्यूब पर 14वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। गाने में प्रमोद प्रेमी और उनकी को-एक्टर नेहा सिंह काफी सिंपल लुक में नजर आ रहे हैं। प्रमोद ने कुर्ता और लूंगी पहनी है और ऊपर से एक बड़ा सा गमछा डाला है तो वहीं नेहा नीली साड़ी में पत्नी के रोल में काफी प्यारी लग रही हैं।

    नेहा और प्रमोद की कैमेस्ट्री गाने में जम रही है और ये लोगों को काफी पसंद भी आ रही है। साल 2023 में प्रमोद प्रेमी का ये पहला होली गीत है और उम्मीद है कि होली आने तक ये गाना काफी धूम मचा लेगा। प्रमोद प्रेमी ने खुद इस गाने को गाया है। 'होली में प्रणाम बा' गानो को छोटन मनीष ने गाया है और अभिषेक तिवारी ने इसका म्यूजिक दिया है। जबकि गाने के वीडियो के डायरेक्टर संदीप राज हैं। इस गाने को वेव म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

    Tags