भोजपुरी स्टार रितेश पांडे अपने गाने प्यार से पहले पढ़ाई जरुरी बा' के लिए तारीफ बटोर रहे हैं

    ऐसे में अब रितेश पांडे भी चार दिन पहले अपना गाना ले आये हैं जिसके बोल भोजपुरी इंडस्ट्री के गानों के सबसे साफ़ बोल हैं। गाने के बोल हैं 'प्यार से जरुरी पढ़ाई बा'। इस गाने को रितेश के साथ मिलकर शिल्पी राज ने गाया है। ये गाना आते ही अपने साफ़ बोल के लिए छा गया है।

    भोजपुरी स्टार रितेश पांडे अपने गाने प्यार से पहले पढ़ाई जरुरी बा' के लिए तारीफ बटोर रहे हैं

    भोजपुरी इंडस्ट्री के कलाकार आये दिन अपना कोई नया गाना फैंस के लिए ले आते हैं। इनमें से कुछ गाने जबरदस्त हिट होते हैं और कुछ गायब हो जाते हैं। ऐसे में अब रितेश पांडे भी चार दिन पहले अपना गाना ले आये हैं जिसके बोल भोजपुरी इंडस्ट्री के गानों के सबसे साफ़ बोल हैं। गाने के बोल हैं 'प्यार से जरुरी पढ़ाई बा'। इस गाने को रितेश के साथ मिलकर शिल्पी राज ने गाया है। ये गाना आते ही अपने साफ़ बोल के लिए छा गया है।

    म्यूजिक वीडियो 'प्यार से जरुरी पढ़ाई बा' में रितेश पांडे के साथ एक्ट्रेस मनीषा नज़र आ रही हैं। दोनों के बीच एक प्यारी केमिस्ट्री दिखाई गई है जो ऑडियंस को खूब पसंद आएगी। इस मजेदार गीत को लिखा है। विशाल भारती ने। म्यूजिक दिया है श्याम सुंदर ने। ये गाना वैसे तो चार दिन पहले ही रिलीज़ हुआ है लेकिन अब इसे अच्छी पकड़ मिली है। देखिये ये गाना-

    बता दें, भोजपुरी इंडस्ट्री में इन दिनों दरार पड़ती नज़र आ रही है। कलाकार जैसे दो ग्रुप का हिस्सा बनते जा रहे हैं। हाल में खेसारी लाल यादव ने पवन सिंह समेत कई कलाकारों पर गंभीर आरोप लगाये थे। एक्टर ने इंडस्ट्री को बर्बाद करने की भी बात कही थी। वहीं दूसरी तरफ पवन सिंह का अलग मामला चल रहा है। कौन किस के साथ है किसे खिलाफ है इस बात की कोई जानकारी नहीं है। उम्मीद है कलाकारों के बीच उपजी ये नफरत जल्द खत्म होगी।

    Tags