ब्रह्मास्त्र 2: आलिया ही नहीं दीपिका पादुकोण के साथ भी रोमांस करेंगे रणबीर कपूर?

    ब्रह्मास्त्र 2 में देव के किरदार को लेकर काफी सस्पेंस बना हुआ है। ये रोल कौन करेगा इस पर कई नाम सामने आ चुके हैं। लेकिन अब नई थ्योरी की मानें तो खुद रणबीर कपूर ये रोल करेंगे।

    ब्रह्मास्त्र 2: आलिया ही नहीं दीपिका पादुकोण के साथ भी रोमांस करेंगे रणबीर कपूर?

    आलिया भट्ट और रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र को लोगों ने पसंद किया था और अब इसका दूसरा पार्ट भी आएगा। फिल्म के दूसरे भाग में देव और अमृता की कहानी दिखाई जाएगी। अमृता के बारे में तो फिल्म में पहले ही दिखा दिया गया है कि वो कौन हैं। दरअसल अमृता का रोल दीपिका पादुकोण करेंगी जबकि देव के रोल के लिए अभी कुछ फाइनल नहीं हुआ है। कई एक्टर्स के नाम आ चुके हैं कि कौन ये रोल निभाएगी। रणवीर सिंह से लेकर ऋतिक रोशन और साउथ के एक्टर यश तक का नाम सामने आया है लेकिन अभी तक सब अफवाहे हैं।

    ब्रह्मास्त्र में शिव देव और अमृता का बेटा होता है। इस बार देव और अमृता के राज से पर्दा उठेगा। अब एक नई थ्योरी सामने आ रही है जिसके मुबातिक फिल्म में रणबीर कपूर का डबल रोल होगा। यानी वो खुद ही देव बनते नजर आएंगे। अगर ऐसा होता है तो दीपिका और रणबीर कपूर का रोमांस देखने को मिलेगा। ये कुछ ऐसा ही है जैसे बाहुबली में हुआ था। उसमें भी प्रभास के दो कैरेक्टर दिखाए गए थे। एक में वो अनुष्का शेट्टी के साथ रोमांस करते हैं और बेटे के रोल में वो तमन्ना भाटिया के साथ होते हैं।

    फिलहाल तो रणबीर और आलिया 6 नवंबर को पैरेंट बने हैं और उसी में बिजी हैं। आलिया भट्ट घर पर अपनी बेटी का ध्यान रख रही हैं। रणबीर भी उनका ख्याल रख रहे हैं। फिलहाल तो ब्रह्मास्त्र के दूसरे पार्ट को शुरू होने में ही काफी टाइम लगेगा। क्योंकि आलिया को अपनी बेटी पर ध्यान देना है और इसके अलावा एक्ट्रेस को अपने कुछ और भी प्रोजेक्ट्स पूरे करने हैं। लेकिन डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने ब्रह्मास्त्र 2 की कहानी पहले ही लिख ली थी। अब बस वो इस फिल्म पर कोशिश करेंगे कि जल्द से जल्द काम शुरू हो। 

    Tags