रश्मिका मंदाना के डीपफेक मामले में हुई 4 लोगों की गिरफ्तारी, पर दिल्ली पुलिस को इसकी है तलाश

    रश्मिका मंदाना के डीपफेक केस में पुलिस को में एक कामयाबी, क्या पकड़ा जाएगा मुख्य दोषी?

    रश्मिका मंदाना के डीपफेक मामले में हुई 4 लोगों की गिरफ्तारी, पर दिल्ली पुलिस को इसकी है तलाश

    एनिमल एक्ट्रेस रश्मिका इन दिनों अपनी फिल्म को लेकर खूब सुर्खियों में छाई हुई हैं। लेकिन फिल्म रिलीज होने से पहले वो इंटरनेट की काली दुनिया का शिकार होते हुए नजर आई थीं। उनका किसी ने डीपफेक वीडियो बनाया था। इसमें किसी और महिला के चेहरे पर रश्मिका का चेहरा लगाया गया था जो कि बोल्ड लग रही थी। रश्मिका के इस मामले में अब इतने दिनों बाद कुछ अपडेट सामने आया है।

    दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है। लेकिन ये वो लोग हैं जिन्हें उस वीडियो को अपलोड करने वाला माना जा रहा है लेकिन जिसने ये वीडियो बनाया है। उसका अभी पता नहीं चला है। दिल्ली पुलिस मुख्य साजिशकर्ता की तलाश मे है। रश्मिका मंदाना ही नहीं उनके बाद काजोल, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के भी फेक फोटोज और वीडियोज सामने आई थीं। 

    रश्मिका मंदाना ने अपनी इस वीडियो के बारे में कहा था कि वो अगर अपने यंग दिनों में ये देखती तों टूट जातीं और उन्हें समझ नहीं आता कि क्या करना है। लेकिन अब वो मैच्योर हैं लेकि फिर भी उन्हें फर्क तो पड़ा है और रश्मिका ने कहा था कि किसी के साथ भी ऐसा नहीं होना चाहिए थे। डीपफेक वीडियो की ऑरिजनल गर्ल भी इस घटना पर शॉक्ड थीं। उन्होंने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि ऐसा करना बिल्कुल गलत है। जबकि सरकार के कुछ मंत्रियों और खुद प्रधानमंत्री ने भी इंटरनेट पर चल रहे गलत चीजों को संबोधित किया था और एक्शन लेने के बात कही थी। देखना होगा कि डिजिटल दुनिया के इस दुरुपयोग को कैसे रोका जाता है।

    वहीं रश्मिका मंदाना की बात करें तो फिलहाल एक्ट्रेस अपनी फिल्म एनिमल की सक्सेस एंजॉय कर रही हैं। फिल्म ने 19 दिन में 523 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर डाला है। इसके बाद एक्ट्रेस फिल्म पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन के साथ नजर आएंगी। एनिमल में रश्मिका की परफोर्मेंस देखने के बाद डायरेक्टर सुकुमार ने फिल्म में रश्मिका का रोल बढ़ाने का फैसला किया है।

    Tags