आलिया भट्ट चाहती हैं दो बेटे, फिर है प्रेग्नेंसी की प्लानिंग?

    आलिया भट्ट ने रविवार को एक बेटी को जन्म दिया है लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो 2 लड़के चाहती थीं, उन्होंने खुद एक वीडियो में इस बारे में बताया था।

    आलिया भट्ट चाहती हैं दो बेटे, फिर है प्रेग्नेंसी की प्लानिंग?

    आलिया भट्ट रविवार को मां बन गई हैं और उन्होंने एक प्यारी से बेटी का जन्म दिया है। रणबीर और आलिया अब सातवें आसमान पर हैं। आलिया की बेटी की झलक पाने के लिए अब फैंस बरकरार रहेंगे। साथ ही इंतजार रहेगा कि एक्ट्रेस अपनी बेटी का क्या नाम रखती हैं। हालांकि उन्होंने एक डांस रिएलिटी शो में एक नन्हीं कंटेस्टेंट्स का नाम सुनकर कहा था कि वो अपनी बेटी का नाम अल्मा रखेंगी। लेकिन क्या आपको पता है कि एक्ट्रेस की इच्छा थी कि उनके दो बेटे हों। उन्होंने इसका खुलासा 3 साल पहले अपने यूट्यूब पर किया था।

    एक्ट्रेस दरअसल 2 अगस्त, 2019 को अपलोड की गई वीडियो में अपने खास दोस्त अंकाक्षा रंजन के साथ एक गेम खेल रही थीं कि वो और उनकी दोस्त एक दूसरे के बारे में कितना जानती हैं। दोनों के हाथ में नोटपेड था और सवालों और जवाबों का सिलसिला चल रहा था। छठे राउंड में आकर आलिया भट्ट अपना फ्यूचर प्लान बताती हैं। वो अकांक्षा से पूछती हैं, ''मैं कितने बच्चे चाहती हूं?'' अकांक्षा बोलती हैं - ''2 लड़के।'' आलिया भट्ट जब अपना नोट पेड दिखाती हैं तो उसमें 2 ही लिखा होता है। आलिया भट्ट मुस्कुराती हैं और कहती हैं, ''हां 2 लड़के।'' यानी एक बात तो साफ है कि आलिया भट्ट अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की प्लानिंग जरूर करेंगी।

    फिलहाल तो आलिया भट्ट अपनी बेटी के साथ मदरहुड एंजॉय करने वाली हैं। आलिया ने रविवार को अपनी बेटी को मुंबई के रिलायंस अस्पताल में जन्म दिया है। आलिया की सास नीतू कपूर ने बताया कि उनकी पोती बहुत प्यारी है और आलिया भी अस्पताल में बिल्कुल ठीक हैं। सब कुछ ठीक से हो गया है। आलिया के मां बनने के बाद उनके इंस्टाग्राम से ये शेयर कर दिया गया था कि रणबीर और आलिया पैरेंट्स बन गए हैं और उनको बेटी हुई है। रणबीर फिलहाल अब मैटरनिटी लीव पर रहेंगे। पिछले दिनों खबर आई थी कि वो कोई नई फिल्म भी साइन नहीं कर रहे हैं। 

    Tags