दुल्हन बनी इतराती दिखीं अक्षरा सिंह को देख फिदा हुए फैंस, पवन सिंह से शादी करने की दे डाली सलाह

    एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की कुछ तस्वीरें दुल्हन के लिबास में वायरल हो रही हैं, जिसे देखकर फैंस ने उनका नाम पवन सिंह के साथ जोड़ डाला। 

    दुल्हन बनी इतराती दिखीं अक्षरा सिंह को देख फिदा हुए फैंस, पवन सिंह से शादी करने की दे डाली सलाह

    भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह फैंस के बीच हमेशा अपनी तस्वीरों और वीडियोज के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए हमेशा एक्साइटेड रहते हैं। उनका हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो टिंकिया रिलीज हुआ था, जिसे फैंस ने खूब प्यार दिया। अब एक्ट्रेस की कुछ नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें उनकी खूबसूरती साफ नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की तस्वीर को देखने के बाद फैंस खुद को कमेंट्स करने से नहीं रोक पा रहे हैं। 

    अक्षरा सिंह के लेटेस्ट फोटोशूट को देखने के बाद फैंस एक्ट्रेस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक्ट्रेस दुल्हन के लिबास में काफी प्यारी लग रही। फैंस अक्षरा सिंह की इस तस्वीर पर कई तरह के कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- शादी हो गई है तुम्हारी। दूसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा- हाय दिन बन गया आज का तो, जी करे देखता हूं। तीसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा- शादी मुबारक हो। वहीं, कुछ लोग एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का नाम भोजपुरी एक्टर पवन सिंह के साथ जोड़ते हुए दिखाई दिए। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- पवन सिंह से शादी कर लो जल्दी। आप भी यहां देखिए अक्षरा सिंह की वायरल होती हुई तस्वीरे यहां। 

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पवन सिंह और अक्षरा सिंह के बीच किस तरह का रिश्ता रहा है ये बात तो हम सभी जानते हैं। दोनों ने काफी वक्त तक एक-दूसरे को डेट किया था। लेकिन बाद में दोनों का रिश्ता बुरी तरह से टूट गया। अक्षऱा सिंह ने पवन सिंह पर कई गंभीर इल्जाम लगाए। वैसे एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो कई भोजपुरी फिल्मों में कमाल का काम करने के साथ-साथ वो बिग बॉस ओटीटी में भी नजर आ चुकी हैं। इसके बाद वो लोगों के बीच और फेमस हो गई थी।

    Tags