पवन सिंह की वजह से जेल में बंद हुआ था गाना गाकर फेमस होने वाला शख्स, बताया पूरा किस्सा

    सोशल मीडिया पर कन्हैया राज नाम के एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है। क्या आपको पता है कि कन्हैया का भोजपुरी एक्टर पवन सिंह से क्या तालुक है, जिसके चलते उन्हें जेल में बंद होना पड़ा। 

    पवन सिंह की वजह से जेल में बंद हुआ था गाना गाकर फेमस होने वाला शख्स, बताया पूरा किस्सा

    सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म बना गया है जहां पर यदि कोई कुछ खास करता है तो वो जबरदस्त तरीके से वायरल हो जाता है। कुछ लोगों को इसके चलते फेम मिल जाता है तो कोई विवादों के घरे में घिर जाता है। हाल ही में एक शख्स का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमे वो भोजपुरी स्टार पवन सिंह का गाना गाते हुए दिखाई दे रहा था। रातों रात वो शख्स लाइमलाइट में आ गया है औऱ उसे गाना गाने के भी ऑफर मिलने लगे। उस शख्स का नाम कन्हैया राज है। कन्हैया राज से जुड़ा अब एक ऐसा खुलासा हाल ही में होता हुआ दिखाई दिया है, जिसका तालुक सीधा भोजपुरी एक्टर पवन सिंह से है। इस बात का खुलासा खुद उस व्यक्ति ने किया है। 

    हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कन्हैया राज ने कई बातों का खुलासा किया और अपने जेल जाने की कहानी भी बताई। दरअसल कैन्हया ने बताया कि उसकी गिरफ्तारी शराब के नशे के चलते नहीं हुई थी। बल्कि उन्होंने पवन सिंह पर अश्लील गाना गाया था। इसकी वजह से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। दरअसल एक्टर के एक फैन ने इस मामले को लेकर एफआईआर दर्ज करवाई थी। गाना गाने वाले कैन्हया ने माफी भी मांगी थी और उस वीडियो को भी डिलीट कर दिया था। इसके चलते कन्हैया को एक रात जेल में भी बितानी पड़ी थी। तभी किसी ने उनके गाना गाते हुए का वीडियो बना लिया। जोकि इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

    कन्हैया ने इंटरव्यू में इस बात का भी खुलासा किया कि उनके पिता मजदूरे हैं। उनके परिवार की हालत भी ठीक नहीं है। जब वो घर पहुंचे तो उन्हें कई फोन आए पहले तो वो काफी डर गए लेकिन बाद में घरवालों ने उन्हें पूरी बात बताई। बचपन से ही कैन्हया को गाने का शौक था। उन्होंने किसी से भी गाने की कला नहीं सीखी। लेकिन वो 15 अगस्त और 26 जनवरी को कई प्रोग्रामों में गाया करते थे। उन्होंने केवल 10वीं तक ही पढ़ाई की थी। कैन्हया ने ए दरोगा जी गाना गाकर लोगों के बीच अपनी अलग ही पहचान बना ली।

    Tags