दादा ऋषि कपूर की गोद में नजर आई पोती राहा, तस्वीर देख इमोशनल हुई नीतू कपूर

    सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक्टर ऋषि कपूर अपनी पोती राहा को गोद में लिए हुए दिखाई दे रहे हैं। 

    दादा ऋषि कपूर की गोद में नजर आई पोती राहा, तस्वीर देख इमोशनल हुई नीतू कपूर

    बॉलीवुड के बेस्ट कपल्स में से एक आते हैं एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट। दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है। कपल से ज्यादा लोगों का दिल उनकी बेटी राहा पर आया हुआ है। नीतू कपूर भी अपनी पोती को काफी प्यार करती है। नीतू कपूर, रणबीर औऱ आलिया भट्ट को हमेशा दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर की याद आती रहती है। इतना ही नहीं फैंस के मन में भी ये इच्छा रह गई है कि काश ऋषि कपूर अपनी पोती को देख पाते, उससे मिल पाते। वैसे एक एडिटर ने इस चीज की इच्छा को उनकी पूरी किया है। उसने दादा ऋषि कपूर और पोती राहा की एक तस्वीर एडिट की है, जिसमें वो दोनों साथ नजर आ रहे हैं। उस तस्वीर को नीतू कपूर और आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पऱ शेयर किया है। 

    दरअसल नीतू कपूर और सोनी राजदान दोनों ने एक ही तस्वीर अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। उस तस्वीर को देखकर हर कोई इमोशनल हो रहा है। तस्वीर में दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर अपनी पोती राहा के साथ दिखाई दे रहे हैं। पहले इस तस्वीर को सोनी राजदान ने शेयर करते हुए लिखा, 'ये इतनी अच्छी एडिटिंग है कि ये हमारे दिलों को खुशी से भर देता है। धन्यवाद।' उसके बाद नीतू कपूर ने इस तस्वीर को अपनी स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा- ये बहुत ही शानदार है। आप भी यहां देखिए उस तस्वीर की प्यारी सी झलक। 

    2020 में ऋषि कपूर ने ली अंतिम सांस

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कैंसर के चलते एक्टर ऋषि कपूर का निधन हो गया था। 67 साल की उम्र में उन्होंने 2020 मे अपनी आखिरी सांसे ली थी। उनकी फिल्मों के लिए आज भी लोग उन्हें काफी याद करते हैं। इतना ही नहीं कई बार नीतू कपूर एक्टर का जिक्र इमोशनल होते हुए कर बैठती हैं।

    Tags