बहू आलिया भट्ट की राह पर चलीं नीतू कपूर, खरीद लिया इतने करोड़ का आलीशान फ्लैट

    आलिया भट्ट के बाद सास नीतू कपूर ने भी खरीदा करोड़ों का फ्लैट, कीमत जानकर होगी हैरानी

    बहू आलिया भट्ट की राह पर चलीं नीतू कपूर, खरीद लिया इतने करोड़ का आलीशान फ्लैट

    बॉलीवुड एक्ट्रेस और रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार अपनी किसी फिल्म की वजह से नहीं बल्कि अपनी पर्सनल को लेकर चर्चा मे हैं। दरअसल हाल ही में उन्होंने एक 17.4 करोड़ रुपये का अपार्टमेंट खरीदा है। उनका ये अपार्टमेंट मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के पास है, जो कि 3,387 वर्ग फुट में फैला हुआ और साथ में एक कार पार्किंग भी है। बताया जा रहा है कि ये अपार्टमेंट 7वीं मंजिल पर स्थित है। इस घर के लिए एक्ट्रेस ने 1.04 करोड़ रुपये की स्टैंप ड्यूटी चुकाई है। 

    आलिया भट्ट ने हाल ही में अपनी सास से पहले 38 करोड़ रुपये का घर खरीदा था। उनका ये घर 2,497 वर्ग फुट में है और बांद्रा वेस्ट के पाली हिल के पोश इलाके में स्थित है। ये घर उनके एक और अंडर कंस्ट्रक्शन बंगले के बगल में बताया जा रहा है। आलिया और रणबीर कपूर अपने इसी नए बंगले में रहेंगे। इसके अलावा आलिया ने अपनी बहन शाहीन को भी घर गिफ्ट किया है।

    अब इसलिए कहा जा रहा है कि नीतू कपूर भी अपनी बहू की राह पर चल रही हैं। वैसे नीतू कपूर ने इससे पहले एक लग्जरी कार खरीदी थी। कार मर्सिडीज-मेबैक GLS 600 SUV थी, जिसकी कीमत 2.92 करोड़ रुपये है। नीतू ने अपनी इस कार के दर्शन सोशल मीडिया पर करवाए थे। नीतू को इसके लिए खूब बधाइंया मिली हैं।

    नीतू कपूर ने वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें अकसर रिएलिटी शोज में देखा जाता है। वो गेस्ट के तौर पर नजर आई थीं। जबकि उनकी फिल्मों की बात करें तो वो पिछली बार फिल्म जुग जुग जियो में नजर आई थीं। इस फिल्म में अनिल कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी लीड रोल में थे। एक्ट्रेस ने पिछले साल ये भी बताया था कि वो ओटीटी पर भी नजर आएंगी। हालांकि अभी उनकी वेब सीरीज की डिटेल्स सामने नहीं आई हैं।

     

    Tags