सीमा तपारिया ने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को बताया खराब मैच, कहा बड़ी दिखतीं हैं एक्ट्रेस

    अब इस शो का दूसरा सीजन भी सामने आ गया है। इस नए सीजन के दूसरे एपिसोड में सीमा ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को एक खराब मैच बात देती हैं।

    सीमा तपारिया ने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को बताया खराब मैच, कहा बड़ी दिखतीं हैं एक्ट्रेस

    साल 2020 में सीमा आंटी नाम से मशहूर मैचमेकर सीमा तपारिया खूब मशहूर हुई थी। नेटफ्लिक्स पर आए उनके शो 'इंडियन मैचमेकिंग' के पहले सीजन ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। सीमा खुद इस शो की होस्ट थीं जो लोगों में समानताएं देखते हुए उनके रिश्ते करवाती थीं। अब इस शो का दूसरा सीजन भी सामने आ गया है। इस नए सीजन के दूसरे एपिसोड में सीमा ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को एक खराब मैच बात देती हैं।

    दरअसल, दूसरे एपिसोड में सीमा अपनी क्लाइंट नादिया के लिए रिश्ते की तलाश में हैं। उन्हें विशाल नाम का लड़का पसंद है। जो उन्हें पार्टी में मिला था।लेकिन दोनों की उम्र में 7 से 8 साल फर्क है। ऐसे में सीमा और नादिया की माँ इस रिश्ते को उम्र में फर्क की वजह से नकार देती हैं। लेकिन नादिया को विशाल पसंद और वो उसी से रिश्ता आगे बढ़ाना चाहती हैं। ऐसे में सीमा उन्हें समझाते हुए निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा का उदाहरण देती हैं। सीमा कहती हैं को दोनों की उम्र में 10 से 11 साल अंतर है। प्रियंका, निक से बड़ी दिखती हैं ऐसे में वो अच्छा मैच नहीं है।

    प्रियंका और निक के बारे में सीमा कहती हैं कि 'ये बताने के लिए मुझे माफ कीजिएगा। उन्होंने शादी कर ली है, लेकिन ये एक अच्छा मैच नहीं है। निक उनके सामने बहुत छोटे दिखते हैं और प्रियंका बड़ी दिखती हैं'। अब शायद सीमा की बातें प्रियंका और निक के फैंस को पसंद नहीं आएंगी।

    Tags