जाह्नवी कपूर रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट, वेकेशन पर हुए रवाना

    जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया एक साथ छुट्टियां मनाने के लिए एयरपोर्ट पहुंची। उन्होंने अभी तक अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है।

    Janhvi Kapoor and Shikhar Pahariya at Airport

    Janhvi Kapoor and Shikhar Pahariya at Airport

    बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथी ही पर्सनल को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। हाल ही में उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। पैपराजी के एक वीडियो साझा किया है जिसमें जाह्नवी अपने ऑफ-ड्यूटी लुक में हमेशा की तरह कूल नजर आई। नो-मेकअप लुक के साथ उन्होंने सैल्मन पिंक शेड की कम्फर्टेबल को-ऑर्ड ड्रेस पहनी थी। फोटोग्राफरों को देखकर वह मुस्कुराई और एयर पोर्ट के अंदर जाने से पहले उन्होंने सभी को बॉय भी कहा। जैसे ही वह अंदर गई उन्हें एक छोटी कार में बैठते देखा गया जहां शिखर पहले से ही उस कार में बैठे थे। वह जान्हवी का इंतजार कर रहे थे। दोनों अपनी फ्लाइट के लिए एक साथ निकले। जान्हवी के स्टाफ को उनका सबसे बेस्ट तकिया पकड़े हुए देखा गया, जिसे वह हर जगह अपने साथ ले जाती हैं। अभी इस बारे में जानकारी नहीं है कि रूमर्ड कपल वेकेशन पर कहां जा रहे हैं।

    वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'एक और ग्रैंड वेडिंग का समय… बॉलीवुड वेडिंग इंडस्ट्री अब हिट हो गई है। एक अन्य ने लिखा, वह तकिया मुझसे ज्यादा छुट्टियों के लिए जाता है।'एक अन्य ने कहा, 'वह बहुत सुंदर लग रही हैं।' माना जा रहा है कि जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने अभी तक अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है लेकिन दोनों को अक्सर पैपराजी की तस्वीरों और वीडियो में एक साथ देखा जाता है। इससे पहले दोनों को मुकेश अंबानी के यहां गणेश विसर्जन में एक साथ देखा गया था।

    एक वायरल क्लिप में जान्हवी कपूर शिखर के साथ मुंबई की सड़कों पर जमकर डांस करती नजर आई थी। जहां शिखर ने कुछ डांस मूव्स किए वहीं जान्हवी भी त्योहार के मौसम का भरपूर मजे लेती दिखाई दी। वह कई अन्य हस्तियों के साथ मुकेश अंबानी के गणपति उत्सव में भी शामिल हुई थी। शिखर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। वह एक उद्यमी हैं। शिखर कई साल पहले जान्हवी के साथ रिश्ते में थे। हालांकि, वे दोनों बाद में अलग हो गए थे।

    जान्हवी के शिखर के साथ डेटिंग के बारे में बात करते हुए फिल्ममेकर करण जौहर ने पिछले साल 'कॉफ़ी विद करण 7' के एक एपिसोड में उनके पास्ट रिलेशनशिप को लगभग कंफर्म कर दिया था। दूसरी ओर जाह्नवी के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस समय उनके पास कई फिल्में कतार में हैं। जल्द ही एक्ट्रेस 'मिस्टर एंड मिसेज माही' टाइटल से बन रही फिल्म में नजर आने वाली हैं। इसके बाद एक्ट्रेस 'देवरा', 'बवाल' और 'उलझ' जैसी फिल्मों में भी दिखेंगी। 

    Tags