खेल के मैदान पर अपने बच्चों को चीयर्स करती दिखीं करीना कपूर- जेनेलिया डिसूजा, तस्वीरें देख फैंस हुए खुश

    करीना कपूर और जेनेलिया डिसूजा हाल ही में सपोर्ट डे पर अपने बच्चों को सपोर्ट करते हुए दिखाई दिए। सुपर मॉम्स की तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

    खेल के मैदान पर अपने बच्चों को चीयर्स करती दिखीं करीना कपूर- जेनेलिया डिसूजा, तस्वीरें देख फैंस हुए खुश

    एक्ट्रेस करीना कपूर जोकि इस वक्त अपनी आने वोले प्रोजेक्ट्स के काम को लेकर बिजी चल रही हैं। वो अपने बेटे तैमूर अली खान को सपोर्ट डे पर चीयर्स करती हुई नजर आईं। मां-बेटे की इस जोड़ी को मुंबई के जुहू इलाके में स्पॉट किया गया। यहां तक ​​कि जेनेलिया डिसूजा भी अपने बच्चों रियान और राहिल के साथ नजर आईं। सुपर मॉम्स को अपने बच्चों के लिए चीयर्स करते हुए देखा गया। सभी स्पोर्ट्स डे का आनंद उठाते हुए दिखाई दिए। स्पोर्ट्स डे खत्म होने के बाद पैपराजी ने करीना और जेनेलिया को उनके बच्चों के स्पॉट किया। 

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में करीना ग्रे टी-शर्ट और डेनिम जींस पहने नजर आईं। उन्होंने अपने लुक को बालों में बन बनकर, ब्लैक सनी और ब्लू कैप पहनकर पूरा किया। वहीं तैमूर स्पोर्ट्स डे यूनिफॉर्म पहने नजर आए। उन्होंने येलो कलर की टी-शर्ट और ब्लैक कलर की शॉर्ट्स उस दौरान पहनी और इसे रेड कलर के जूतों के साथ पेयर किया। करीना दूसरे पैरेंट्स के साथ भी बैठी हुई दिखाई दी। क्योंकि वह अपने बेटे को खेलती हुई देख रही थीं। जेनेलिया की बात करें तो वह कूल टी-शर्ट और जॉगर्स पहने नजर आईं। उनके बेटे भी तैमूर जैसी ही यूनिफॉर्म पहने नजर आए। वेन्यू से बाहर निकलते ही तीनों ने पैपराजी को पोज दिए। एक नजर आइए डालते हैं उन तमाम तस्वीरों पर यहां। 

    जेनेलिया इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म वेद की सफलता को एन्जॉय कर रही हैं। उन्हें उनके पति रितेश देशमुख के साथ इस फिल्म में देखा गया था। इसके साथ उन्होंने निर्देशन की शुरुआत की। फिल्म में सलमान खान भी स्पेशल अपीयरेंस में थे। दूसरी ओर, करीना को आखिरी बार आमिर खान के साथ लाल सिंह चड्ढा फिल्म में देखा गया था। इसके बाद अब वो तब्बू, कृति सनोन और दिलजीत दोसांझ के साथ द क्रू में नजर आएंगी। फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

    Tags