बचपन में ऐसी दिखती हैं मलाइका, बहन अमृता-करीना ने बर्थडे पर शेयर की अनसीन तस्वीरें

    बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा आज 23 अक्टूबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। करीना कपूर और बहन अमृता अरोड़ा ने उन्हें अनसीन तस्वीरें शेयर कर बर्थडे विश किया।

    Kareena, Malaika And Amrita

    Kareena, Malaika And Amrita

    बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उन्होंने अपने शानदार लुक से दर्शकों का दिल जीत लिया है। एक्ट्रेस के जन्मदिन पर फैंस और बॉलीवुड की मशहूर हस्तियां उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक्ट्रेस करीना कपूर खान का मलाइका के साथ करीबी रिश्ता है। उन्होंने भी भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इस खास दिन पर उनकी बहन और एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा ने भी उनकी बचपन की बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर एक्ट्रेस को खुश कर दिया है। 

    Malaika Arora And Kareena

    करीना कपूर खान, अमृता अरोड़ा और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर बेस्ट की फ्रेंड तिकड़ी हैं। इस मौके पर मलाइका की बेस्ट फ्रेंड करीना ने बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर अपनी दोस्त को बर्थडे विश किया है। करीना ने इंस्टा पर तीन तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें साफ दिखा रहा है कि दोनों की दोस्ती कितनी गहरी है। पहली तस्वीर में बर्थडे गर्ल नजर आ रही हैं। अन्य दो तस्वीरों में मलाइका और अमृता मस्ती भरे अंदाज में एक-दूसरे पर प्यार लुटाती नजर आ रही हैं। 

    Kareena And Malaika

    इन तस्वीरों को शेयर करते हुए करीना कपूर ने लिखा, 'ये तीन तस्वीरें एक-दूसरे से हमारे प्यार को दिखाती हैं और जूते के लिए भी प्यार को भी। लव यू मल्ला, हैप्पी बर्थडे गॉर्जियस।' मलाइका के खास दिन पर उनकी बहन और एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा ने भी बचपन की पुरानी तस्वीरें शेयर कर एक्ट्रेस को बर्थडे किया। अमृता ने अपनी बहन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मेरी योगा लवर, ब्यूटीफुल प्रोटेक्टर। आप जैसी हैं वैसी ही रहें। लव यू मलाइका।'

    हमारी अपनी मुन्नी के फैंस आज बहुत खुश हैं और सभी एक्ट्रेस को लगातार जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मैम', एक अन्य ने कहा , 'हैप्पी हैप्पी बर्थडे!' वर्कफ्रंट की बात करें तो बीते दिनों एक्ट्रेस अपने टॉक शो 'मूविंग विद मलाइका' में नजर आई थी। इस शो में उन्होंने कई सितारों के साथ खुलकर बातें की थी। एक्ट्रेस गुरु रंधावा के साथ एक म्यूजिक एल्बम में नजर आई थी। पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं।

    Tags