नए साल पर वेकेशन मनाने निकलीं करिश्मा कपूर, मीडिया को देखकर घबराया बेटा

    करिश्मा कपूर बेटे को लेकर पहुंची एयरपोर्ट, लेकिन कियान मीडिया से...

    नए साल पर वेकेशन मनाने निकलीं करिश्मा कपूर, मीडिया को देखकर घबराया बेटा

    बॉलीवुड की 90 की मशहूर अदकारा करिश्मा कपूर अब भले ही फिल्मों में नजर ना आती हों लेकिन सोशल मीडिया पर उनका जलवा पूरा बकरार है। अब भी अगर वो किसी इवेंट में नजर आती हैं तो मीडिया उनके पीछे हो लेता है। कई बार उनको कपूर खानदान के फंक्शन्स में शिरकत करते देखा गया है। एक्ट्रेस फिलहाल मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आई हैं और ऐसा लग रहा है कि उन्होंने अपना नए साल का प्लान बना लिया है और वो छुट्टियां मनाने निकल पड़ी हैं। उनके साथ उनका बेटा कियान भी नजर आया। करिश्मा कपूर ऑल ब्लैक आउटफिट में नजर आईं और आंखों पर काला चश्मा था। बेटा कियान भी ब्लैक ट्रैकसूट और व्हाइट टीशर्म में दिखा।

    हालांकि एयरपोर्ट पर मीडिया को देखकर जहां करिश्मा कपूर पैपराजी को पोज देने लगीं। वहीं बेटा कियान मीडिया से घबराता नजर आया और वो जल्दी से एयरपोर्ट के सिक्योरिटी चेक प्वाइंट की तरफ मुड़ गया। इसके बाद उनसे मीडिया की तरफ पटलकर भी नहीं देखा। करिश्मा फोटो क्लिक कराने के बाद अंदर गईं।

    करिश्मा कपूर का बेटा कियान 12 साल का है। इसी साल एक्ट्रेस ने अपने बेटे के बर्थडे पर उसके साथ फोटो पोस्ट भी शेयर की थी। कियान करिश्मा और संजय का बेटा है। करिश्मा और संजय अब साथ नही हैं।

    हालांकि करिश्मा कपूर अपनी बिंदास लाइफ जी रही हैं। पिछले दिनों उन्होंने ऋषिकेश के पहाड़ों से अपनी फोटोज शेयर की थीं। एक्ट्रेस लाल शेड के प्रिंट वाले सूट में नजर आई थीं। इस लुक में उनकी जमकर तारीफ हुई थी। करिश्मा ने इन फोटोज के साथ कैप्शन में लिखा था, ''मेरा दिल कहीं दूर पहाड़ों में खो गया।''

    इस पर उनके एक यूजर ने लिखा था, ''लेकिन हमारा दिल तो आपके पास है।'' वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, ''राजा हिंदुस्तानी।'' यानी उनके इस लुक को देखकर राजा हिंदुस्तानी फिल्म की याद गई थी। 

    फैंस आज भी उनकी तस्वीरों की खूब तारीफ करते हैं। एक्ट्रेस ने फिल्में छोड़ी हैं लेकिन आज भी उनकी काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है।  

    Tags