खेसारी लाल यादव लाइव शो में हो गए शर्टलेस, लड़की ने पीछे से आकर बाहों में भर लिया

    भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव अपने लाइव शोज के लिए भी जाने जाते हैं। इस बार उन्होंने अपने शो में फैंस को खुश कर दिया और वो शर्टलेस हो गए।

    खेसारी लाल यादव लाइव शो में हो गए शर्टलेस, लड़की ने पीछे से आकर बाहों में भर लिया

    खेसारी लाल यादव भोजपुरी के बडे़ स्टार्स में से एक हैं। वो एक एक्टर होने के साथ साथ एक सिंगर भी हैं। उनके पिछले दिनों छठ के मौके पर कई गाने रिलीज हुई और सब जमकर छाए। हाल ही में उनका नम्रता मल्ला के साथ 'तबला' नाम का गाना रिलीज हुआ और उसे भी कई मिलियन्स व्यूज मिल गए। इसमें कोई दो राय नहीं कि खेसारी का जलवा कहीं से भी कम है। वो अपनी फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने खुद अपनी शर्टलेस फोटोज भी शेयर की है और कई बार गानों में भी उन्हें शर्टलेस देखा गया है। लेकिन एक्टर ने इस बार तो गजब ही कर दिया है। अपने लाइव शो में ही शर्टलेस हो गए।

    खेसारी खूब लाइव शोज भी करते हैं। उन्हें लोग दूर दूर से देखने आते हैं और उनके शो में कई बार घुसने तक की जगह नहीं मिलती। एक ऐसा ही नजारा खेसारी ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने जो वीडियो शेयर की है उसमें वो पीछे से नजर आ रहे हैं और पूरे शर्टलेस हैं। बीच में उन्हें पीछे से एक लड़की अपनी बाहों में भरे हुए भी दिख रही है। जबकि वो लगातार ऑडियंस से बात करने में बिजी हैं। लेकिन उनका शर्टलेस अंदाज लोगों को कमाल का लगा है। देखा जा सकता है कि एक्टर के सामने हजारों की भीड़ है। सब लोग अपना मोबाइल फोन ऑन किए हवा में लहरा रहे हैं। इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने लिखा, ''बहुत हार्ड भइया।'' इसके अलावा लोग उन्हें कह रहे हैं कि वो उनके बड़े फैन हैं। 

    खेसारी लाल के लोगों को लाइव शोज तो खूब पसंद आते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो एक शो के लिए कितने पैसे चार्ज करते हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो खेसारी लाल यादव एक स्टेज शो के लिए 15 लाख रुपये चार्ज करते हैं। जबकि अगर हम उनकी फिल्मों की फीस की बात करें तो एक्टर एक फिल्म के लिए 40 से 45 लाख रुपये लेते हैं। ये भोजपुरी सिनेमा में अच्छी खासी फीस मानी जाती है। खेसारी का जलवा तो लोग बिग बॉस में भी देख चुके हैं। हिंदी बेल्ट में भी खेसारी खासा फेमस हैं। उनका स्ट्रगल हर कोई जानता है। स्टार बनने से पहले वो एक वक्त पर लिट्टी-चोखा बेचकर गुजारा किया करते थे।

    Tags