खेसारी लाल यादव अपने नए गाने 'तू मुरली बजावत रहा' में बने कन्हैया, राधा बन मेघा ने लगाए ठुमके

    अब खेसारी बंसी लेकर खुद आ गए हैं। गाने का नाम है 'तु मुरली बजवात रहा'। इस गाने में किशन कन्हैया बने खेसारी लाल यादव को बंसी बजाते देखना अलग है। एक्टर पेड़ों के बीच राधा बनी एक्ट्रेस मेघा श्री के साथ नज़र आ रहे हैं।

    खेसारी लाल यादव अपने नए गाने 'तू मुरली बजावत रहा' में बने कन्हैया, राधा बन मेघा ने लगाए ठुमके

    खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े स्टार हैं। एक्टर के गाने हो या फिल्में सभी ऑडियंस के दिल को छू जाती हैं। हाल में सिंगर ने अपना एक गाना रिलीज़ किया था जिसे ऑडियंस ने खूब पसंद किया था। अब खेसारी बंसी लेकर खुद आ गए हैं। गाने का नाम है 'तु मुरली बजवात रहा'। इस गाने में किशन कन्हैया बने खेसारी लाल यादव को बंसी बजाते देखना अलग है। एक्टर पेड़ों के बीच राधा बनी एक्ट्रेस मेघा श्री के साथ नज़र आ रहे हैं।

    खेसारी के इस गाने को वेव म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। आज रिलीज़ होते ही करीब 55 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। 11 हजार लाइक्स मिले हैं। गाने को प्रियंका सिंह के साथ मिलकर खुद खेसारी ने गाया है। दोनों की गायिकी की वजह से इतना शानदार गाना सामने आया है।गाने को कृष्णा बेदर्दी ने म्यूजिक दिया है और कृष्णा बेदर्दी ने ही इसके लिरिक्स लिखे हैं।

    बता दें, खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा की बड़ी पहचान हैं। टॉप आर्टिस्ट में इनकी गिनती होती आई है। एक्टर ने कई शानदार गाने और फिल्में दी है। लेकिन पिछले कुछ वक़्त से परेशान चल रहे हैं। हाल में खेसरी ने एक लाइव वीडियो में भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बर्बाद करने के गंभीर आरोप लगाये थे। एक्टर ने ये भी कहा था कि कैसे उनके परिवार को धमकी दी जा रही है। उनकी बेटी की तस्वीर का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। खेसारी ने ऐसे लोगों के खिलाफ आवाज उठाते हुए उन्हें बर्बाद करने की बात भी कही थी। उम्मीद है वक्त के साथ ये तनाव कम हो जायेगा।

    Tags