खेसारी लाल यादव छोड़ देंगे भोजपुरी इंडस्ट्री? लाइव में रोते हुए बेटी का कहा- 'सॉरी'

    खेसारी लाल यादव इन दिनों काफी परेशानी मे हैं। उन्होंने लाइव आकर अपना दर्द सुनाया और बेटी को सॉरी भी कहा क्योंकि उनकी वजह से उसे दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

    खेसारी लाल यादव छोड़ देंगे भोजपुरी इंडस्ट्री? लाइव में रोते हुए बेटी का कहा- 'सॉरी'

    खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े स्टार्स में से एक हैं। लेकिन आज वो ऐसी हालत में हैं कि भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ने को तैयार हैं क्योंकि अब बात उनके परिवार पर आ गई है। उनकी बेटी को बदनाम किया जा रहा है। खेसारी ने लंदन से लाइव किया और इंडिया में उस वक्त रात के तीन बज रहे थे। एक्टर ने कहा कि अगर लोगों को लगता है कि वो इस इंडस्ट्री में काम करने लायक नहीं हैं तो वो ये इंडस्ट्री छोड़ देंगे। खेसारी ने कहा कि वो 24-24 घंटे काम करने वाले इंसान हैं, वो किसी दूसरी इंडस्ट्री में चले जाएंगे और वहां मेहनत करेंगे लेकिन उनके परिवार को बख्श दिया जाए।

    खेसारी ने बताया कि उनके सैंकड़ों गाने डिलीट कर दिए गए। उनके ही गानों को चोरी करके लोग खुद गा रहे हैं। उन्हें इंडस्ट्री में काम करने नहीं दिया जा रहा है। वो महीने में 20-30 गाने गाने वाले इंसान थे और अब 10 पर आ गए हैं। इससे उनका तो छोड़िए जो उनके साथ थे, उनको भी काम नहीं मिल रहा है। खेसारी ने कहा कि वो लोगों के मनोरंजन के लिए इतना काम करते हैं कि बच्चों के बर्थडे पर कभी कभी नहीं पहुंच पाते हैं। छठ नहीं मना पाते हैं।

    खेसारी इसलिए टूट गए हैं कि उनकी बेटी को उनके चक्कर में घसीट लिया गया है। उन्होंने कहा, ''ठीक है एक बार कभी गलतियां की थीं। लेकिन अभी तो मेरे बिजनेस से लेकर, मेरे करियर से लेकर, मेरे परिवार से लेकर हर जगह मुझे घेरा जा रहा है। मेरी बेटी का कोई कसूर नहीं है। मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि जाऊंगा तो कैसे उससे आंख मिलाऊंगा? वो बड़ी है, चीजें समझती है। वो जानती है कि उसके पिता लोगों के दिलों पर राज करते हैं। मैं जाऊंगा तो उसे क्या जवाब दूंगा कि उसके पिता की वजह से उसे बेइज्जत किया जा रहा है। मैं उसे फोन नहीं कर पा रहा हूं क्योंकि समझ नहीं आ रहा क्या बात करूं उससे। सॉरी।''

    Tags