खेसारी के फैंस ने खाई भोजपुरी सिनेमा को तबाह करने की कसम, इंडस्ट्री बायकॉट करने के लिए खोला मोर्चा

    सोशल मीडिया पर खेसारी लाल यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो भोजपुरी सिनेमा छोड़ने के बात करते नजर आ रहे हैं। खेसारी लाल यादव का ये वीडियो सामने आते ही फैंस ने भोजपुरी सिनेमा को ही बायकॉट करना शुरू कर दिया है। 

    खेसारी के फैंस ने खाई भोजपुरी सिनेमा को तबाह करने की कसम, इंडस्ट्री बायकॉट करने के लिए खोला मोर्चा

    भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव आज सुबह से ही सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं। खेसारी लाल यादव इंडस्ट्री के उन सितारों में से एक हैं जो समय समय पर न चाहते हुए भी किसी न किसी विवाद में फंस जाते हैं। कुछ समय पहले ही खेसारी लाल यादव की बेटी का नाम और तस्वीर को एक अश्लील गाने के साथ जोड़ा गया था। इस गाने का पोस्टर देखकर खेसारी लाल यादव का पारा चढ़ गया। जिसके बाद खेसारी लाल यादव ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की। इस वीडियो में खेसारी लाल यादव अपने दिल का हाल जमाने को बताते नजर आए। इस दौरान खेसारी लाल यादव की आंख से आंसू भी निकल आए थे। 

    खेसारी लाल यादव ने वीडियो में कहा, 'लोग एक पिता को मजबूर न करें। अगर ये सब बंद नहीं हुआ तो मैं भोजपुरी सिनेमा को हमेशा के लिए अलविदा कह दूंगा। मेरे साथ जो करना है करो लेकिन मेरी बेटी को जाने दो। मुझे न नींद आ रही है और न ही काम में मन लग रहा है। मेरे कई गाने डिलीट कर दिए गए हैं। अब मेरे पास कुछ गिनीचुनी कंपनियां ही बचीं हैं।'

    खेसारी लाल यादव का ये वीडियो सामने आने के बाद उनके फैंस का पारा चढ़ गया है। फैंस ने खेसारी लाल यादव को सपोर्ट करने के लिए भोजपुरी सिनेमा को ही बायकॉट करना शुरू कर दिया है। एक फैन ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'भोजपुरी इंडस्ट्री एक ऐसा इंडस्ट्री है जो की बेकार फिल्म और गानों को बढ़ावा दे रही है। मैं बिहार सरकार से प्रार्थना करता हूं इन पर रोक लगाई जाए।'

    एक दूसरे फैन ने लिखा, 'भोजपुरी वालों बॉलीवुड के बाद तुम्हारा ही नंबर आ रहा है। अभी समय है संभल जाओ। इतना ही नहीं कुछ लोग तो भोजपुरी सिनेमा को ही अश्लील बता रहे हैं।' बता दें एक लाइव के दौरान खेसारी लाल यादव के करीबी ने एक लड़के को चांटा मार दिया था। जिसके बाद राजपूत समाज के लोग भड़क गए। अब खेसारी लाल यादव की बेटी को लोग निशाना बना रहे हैं। 

    Tags