मलाइका अरोड़ा के बॉडफ्रेंड अर्जुन कपूर संग नाम जुड़ते ही उड़े कुशा कपिला के होश, सता रहा है इस बात का डर

    अर्जुन कपूर संग जुड़ा कुशा कपिला का नाम, तो बताया किस बात का है डर

    मलाइका अरोड़ा के बॉडफ्रेंड अर्जुन कपूर संग नाम जुड़ते ही उड़े कुशा कपिला के होश, सता रहा है इस बात का डर

    हाल ही में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के बीच ब्रेकअप की खबरें जोरशोर से सामने आई थीं। इसकी एक वजह ये भी थी कि अर्जुन अकेले वेकेशन पर गए थे। हालांकि दोनों में से किसी ने इन बातों पर रिएक्ट नहीं किया। लेकिन अर्जुन कपूर के साथ एक तलाकशुदा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर कुशा कपिला का नाम जुड़ने लगा।

    दरअसल करण जौहर के घर पर पार्टी थी। इस पार्टी में अर्जुन कपूर तो थे लेकिन मलाइका अरोड़ा नही थीं। ऊपर से एक वीडियो काफी वायरल हो रही थी जिसमें अर्जुन कपूर कुशा की तरफ देख रहे थे। दोनों के डेटिंग की खबरें कुछ लोगों ने जोर शोर से सोशल मीडिया पर उड़ा दीं। अब कुशा को इन अफवाहों के बाद एक डर सताने लगा है।

    फ्री प्रेस जर्नल से बात करते हुए कुशा ने कहा, ''रोज अपने बारे में इतनी बकवास बातें पढती हूं कि अब मुझे अपना फॉर्मल इंट्रोडक्शन देते हुए, इस बारे में बात करनी पड़ रही है। हर बार जब मैं अपने बारे में कुछ पढ़ती हूं तो मैं बस उम्मीद और दुआ करती हूं कि मेरी मम्मी ये सब ना पढ़े। उनकी सोशल लाइफ वैसे भी खराब चल रही है।''

    बता दें कि कुशा कपिला का इसी साल जून में अपने पति जोरावर अहलूवालिया से तलाक हुआ था। दोनों ने शादी के 6 साल बाद तलाक लिया था। कुशा ने खुद अपने तलाक के बारे में ये जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि ये उनके लिए बहुत मुश्किल था। ये एक म्यूचुअल डिवोर्स था।

    वहीं बात करें अर्जुन कपूर और मलाइका की तो वो अभी तक रिलेशनशिप मे हैं। दोनों के बीच कोई दरार नहीं आई है। दोनों के साथ रहने पर भी उन्हें ट्रोल किया जाता है। हालांकि उनके कुछ फैंस अर्जुन और मलाइका की शादी की आस लगाए बैठे रहते हैं। लेकिन कपल का अभी ऐसा कोई प्लान नहीं है।

    Tags