राहा को घर छोड़ कर क्रिसमस मनाने मायके पहुंची आलिया, रणबीर भी आये साथ

    आलिया भट्ट और रणबीर कपूर क्रिसमस पार्टी करने पहुंचे महेश भट्ट और सोनी राजदान के घर, सामने आया वीडियो

    राहा को घर छोड़ कर क्रिसमस मनाने मायके पहुंची आलिया, रणबीर भी आये साथ

    क्रिसमस के मौके पर बॉलीवुड की हस्तियां पार्टियां कर रही हैं तो कुछ सेलेब्स पार्टी होस्ट करते भी नजर आए हैं। क्रिसमस और नए साल पर बॉलीवुड की पार्टियां खूब सुर्खियों में रहेंगी। इन्हीं में से एक पार्टी में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी क्रिसमस पार्टी में पहुंचे। दोनों बिना राहा के नजर आए। आलिया और रणबीर कपूर महेश भट्ट और सोनी राजदान के घर पार्टी में शामिल होने के लिए रविवार को उनके घर पहुंचे थे।

    यहां पार्टी में करण जौहर और अयान मुखर्जी के आने की भी खबर थी। आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट को भी देखा गया। आलिया भट्ट इस पार्टी में फ्रिंज येलो ड्रेस में दिखाई दी थीं। लेकिन ड्रेस से ज्यादा लोगों का ध्यान उनके रेनडियर हेयरबैंड पर गया। जबकि रणबीर कपूर की बात करें तो वो व्हाइट टीशर्ट और स्लीवलेस जैकेट में दिखाई दिए। साथ ही उन्होंने बैगी ड्रेस पहनी थी।

    आलिया भट्ट के लिए वीडियो पर काफी कमेंट्स आए हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ''आलिया का हेयरबैंड बहुत पसंद आया।” एक अन्य ने उन्हें "क्यूटीपी आलिया" कहा। जबकि एक और ने लिखा"आलिया हमेशा बहुत खूबसूरत दिखती हैं और उनका फेस्टिव हेयर बैंड मुझे बहुत पसंद आया।" 

    आलिया और रणबीर का वर्कफ्रंट

    आलिया भट्ट फिलहाल फिल्म जिगरा की शूटिंग करेंगी जिसे करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं। उनका नाम फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में भी है लेकिन फिल्म पर अभी काम शुरू नहीं हुआ।

    वहीं रणबीर कपूर की बात करें तो एक्टर अपनी फिल्म एनिमल की सक्सेस एंजॉय कर रहे हैं। इस फिल्म ने 530 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर डाली है। वो इसके दूसरे पार्ट एनिमल पार्क में भी होंगे। इसके अलावा रणबीर कपूर रामायण में राम की भूमिका निभाएंगे। साथ ही वो ब्रह्मास्त्र के आने वाले पार्ट्स का भी हिस्सा होंगे।

     

    Tags