ब्रेकअप की खबरों के बीच साथ दिखे अर्जुन-मलाइका, लोग बोले- बेचारी कुशा कपिला

    अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने ब्रेकअप की अफवाहों पर लगाया ब्रेक, साथ में इस जगह पर आए नजर

    ब्रेकअप की खबरों के बीच साथ दिखे अर्जुन-मलाइका, लोग बोले- बेचारी कुशा कपिला

    अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की खबरें पिछले काफी दिनों से चल रही हैं। मीडिया में कहीं से ये खबर आई थी कि दोनों के रिश्तों में दरार आ गई और दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। अर्जुन कपूर का नाम तो सोशल मीडिया एंफ्लूएंसर कुशा कपिला के साथ जुड़ने लगा था। यहां तक कि मलाइका अरोड़ा ने भी एक ऐसा मैसेज सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसमें लिखा था कि जिंदगी में बदलाव आते हैं।

    फिलहाल अर्जुन-मलाइका ने ब्रेकअप की खबरों पर विराम लगा दिया है। दोनों मुंबई में एक रेस्टोरेंट के बाहर साथ में स्पॉट हुए हैं। अर्जुन कपूर ब्लैक टीशर्ट और पैंट में नजर आए और उन्होंने बीन कैप के साथ गोगल्स लगा रखे थे। वहीं मलाइका अरोड़ा शॉर्ट्स और शर्ट व्हाइट शर्ट पहनें नजर आईं। दोनों की वीडियो काफी तेजी से इंटरनेट पर छा रही है।

    इस वीडियो के बाद लोगों ने तमाम कमेंट्स किए हैं और कुशा कपिला का नाम भी शामिल किया है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ''इनका पेचअप हो गया, बेचारी कुशा कपिला।'' एक ट्रोल ने लिखा, ''रिलेक्स दोस्तों, मां बेटे के रिश्ते में दरार नहीं आई है।'' वहीं कुछ फैंस ने दिल वाले इमोजी पोस्ट करके इनके पेचअप की खुशियां मनाई हैं।

    मलाइका ने बीते दिन ही एक इंटरनेशनल डॉग डे पर पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने एक वीडियो शूट में अपने डॉग कैस्पर को फीचर किया था। इस पोस्ट पर अर्जुन कपूर ने कमेंट किया था। उन्होंने पहली पोस्ट में लिखा था, ''हैंडसम बॉय।'' वहीं दूसरी में लिखा, "तुम्हारी जिंदगी का असली स्टार।''

    कुश कपिला से अर्जुन का नाम जुड़ने पर कुशा ने रिएक्ट किया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, ''रोज अपने बारे में इतनी बकवास पढ़ कर मुझे अपना खुद एक फॉर्मेल इंट्रोडक्शन करवाना पड़ेगा। कुशा ने आगे कहा, "हर बार जब मैं अपने बारे में बकवास पढ़ती हूं तो बस आशा और प्रार्थना करती हूं कि मेरी मम्मी ना पढ़ ले ये आब। उनकी सोशल लाइफ को बड़ा झटका लगा है।"

    Tags