बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ कुशा कपिला के अफेयर की खबर पर अब मलाइका अरोड़ा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'मुझे जो...'

    कुशा कपिला के साथ जुड़ा था अर्जुन कपूर का नाम; मलाइका ने अब जाकर तोड़ी चुप्पी

    बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ कुशा कपिला के अफेयर की खबर पर अब मलाइका अरोड़ा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'मुझे जो...'

    अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड के काफी चर्चित कपल्स में से एक हैं। दोनों का अकसर ही सोशल मीडिया पर बज बना रहता है। अकसर ही दोनों के प्यार में डूबे रहने वाली तस्वीरें सामने आती हैं लेकिन कई बार दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी आ चुकी हैं। कुछ दिनों पहले अर्जुन कपूर का नाम तलाकशुदा सोशल मीडिया एंफ्लूएंसर कुशा कपिला के साथ जुड़ रहा था लेकिन ये अफवाहें आगे कहीं सच साबित नहीं हुईं। इन अफवाहों के बाद मलाइका और अर्जुन कई मौकों पर साथ नजर आए। हाल ही में एक्ट्रेस होंठ रसीले गाने पर अर्जुन कपूर के साथ डांस करते हुए नजर आई थीं। 

    हालांकि अर्जुन कपूर या मलाइका अरोड़ा दोनों में से किसी ने इस मुद्दे पर नहीं बोला था। अब जाकर मलाइका अरोड़ा ने इस मामले पर चुप्पी जरूर तोड़ी है लेकिन कुछ इस पर ज्यादा कहने से इनकार कर दिया है। मलाइका ने एक इंटरव्यू में कहा, ''मैं उस स्टेज में हूं जहां जो मुझे कहना था वो कह चुकी हूं। मुझे कोई भी सफाई देने की जरूरत नहीं है। जो कहा जाना था वो कहा जा चुका है।'' 

    एक्ट्रेस ने आगे कहा कि पब्लिक फिगर होने के नाते ट्रोलिंग और अलोचनाएं, ये सब चलता रहता है। एक्ट्रेस ने कहा, ''मुझे लगता है कि अगर आप अच्छा या बुरा झेलने के लायक नहीं हैं तो समझिए गलत प्रोफेशन मे हैं। जिस तरह मैं अच्छे को एंजॉय करती हूं वैसे ही नेगेटिव न्यूज को भी हैंडल कर लेती हूं। मैंने अच्छे-बुरे, दोनों के साथ शांति से रहना सीख लिया है।''

    मलाइका और अर्जुन के रिश्ते इस वक्त काफी मजबूत हैं। हाल ही में जब मलाइका अरोड़ा जब 50 साल की हुईं तो अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को प्यार जताते हुए बर्थडे विश किया था। दोनों का प्यार फिलहाल बराबर बरकरार है। फैंस तो अकसर दोनों से इनकी शादी के बारे में भी पूछते हैं लेकिन दोनों अकसर ही शादी के सवाल को टाल जाते हैं।

    Tags