मनोज तिवारी की तीसरी बेटी है बेहद क्यूट, अस्पताल से लेकर आए घर (वीडियो)

    मनोज तिवारी अपनी तीसरी बेटी को घर ले आए हैं। बेटी का घर आते ही जोरदार स्वागत हुआ। वो पहले उसे मंदिर में ले गए और उसके बाद उसके प्यारे से कमरे में लेटा दिया।

    मनोज तिवारी की तीसरी बेटी है बेहद क्यूट, अस्पताल से लेकर आए घर (वीडियो)

    एक्टर, सिंगर और पॉलिटिशियन मनोज तिवारी हाल ही में तीसरी बार पिता बने हैं। उनकी पत्नि सुरभि ने दूसरी बार एक प्यारी से बेटी को जन्म दिया है। मनोज तिवारी अपनी बेटी और पत्नी को शुक्रवार रात को घर लेकर आ गए। इसका एक वीडियो भी उन्होंने शेयर किया है। एक्टर अपनी बिटिया को हाथ में लिए गाड़ी से उतरते हैं। जैसे ही वो उतरते हैं वहां मौजूद लोग फूलों से उनका स्वागत करते हैं। जैसे ही बेटी को घर में के द्वार पर लाया जाता है, उसकी आरती उतारी जाती है।

    बेटी का मनोज तिवारी घर में घुसते ही पहले मंदिर लेकर जाते हैं। वहां मत्था टिकाने के बाद उसे एक कमरे में लेकर जाते हैं। ये कमरा गुब्बारों से बहुत प्यारा सजाया हुआ होता है और दीवार पर बेबी गर्ल लिखा होता है। मनोज बेटी को बेड पर लिटा देते हैं। मनोज के चेहरे की खुशी इस दौरान साफ देखी जा सकती है। एक्टर बहुत खुश होते हैं। मनोज ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ''बिटिया घर आयी.. रौनक ही रौनक.. जय माँ विंध्यवासिनी..''

    मनोज तिवारी को इस वीडियो पर खूब बधाई मिल रही है। एक यूजर ने लिखा, ''आपकी बच्ची के लिए सुन्दर भविष्य की शुभकामनाएं।'' दूसरे ने लिखा, ''पुत्री प्राप्ति के लिए शुभकामनाएं।'' मनोज तिवारी से इससे पहले अस्पताल से भी अपनी और पत्नी की तस्वीर शेयर कर खुद के पापा बनने की खबर दी थी और अब फाइनली वो अपनी बेटी को घर ले आए हैं।

    बता दें कि मनोज तिवारी को उनकी तीसरी बेटी उनकी दूसरी पत्नी से हुई है। मनोज तिवारी की पहली शादी रानी तिवारी से हुई थी। दोनों की एक बेटी है। लेकिन दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद मनोज तिवारी ने साल 2020 में सुरभि से शादी की थी। दोनों की इससे पहले एक बेटी हुई थी जिसका नाम सान्विका है। अब फैंस को इंतजार करना होगा कि वो अपनी तीसरी बेटी का क्या नाम रखते हैं।

    Tags