रणवीर सिंह को शक्तिमान नहीं बनाना चाहते मुकेश खन्ना, बोले- 'ऐसी इमेज वाला...'

    रणवीर सिंह पर क्यों बरसे मुकेश खन्ना, एक्टर के शक्तिमान बनने पर खफा हुए असली शक्तिमान

    रणवीर सिंह को शक्तिमान नहीं बनाना चाहते मुकेश खन्ना, बोले- 'ऐसी इमेज वाला...'

    रणवीर सिंह वैसे तो इन दिनों अपनी अगली फिल्म डॉन 3 को लेकर छाए हुए हैं। लेकिन उनका नाम लगातार फिल्म शक्तिमान के लिए भी आ रहा है। शक्तिमान नाम की फिल्म बन रही है और इसमें रणवीर सिंह लीड रोल करेंगे। हालांकि इसका ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है। अब रणवीर सिंह को शक्तिमान बनता देख असली शक्तिमान यानी मुकेश खन्ना काफी नाराज हो गए हैं। वो एक्टर पर भड़क गए हैं और उन्हें अपनी सोशल मीडिया पोस्ट पर खरी खोटी सुना दी है।

    मुकेश खन्ना ने लिखा, "पूरा सोशल मीडिया महीनों से इस रूमर्मस से भरा पड़ा था कि रणवीर करेगा शक्तमान और हर कोई नाराज था इसे लेकर, मैं चुप रहा. लेकिन जब चैनल्स ने भी ऐलान करना शुरू कर दिया कि रणवीर साइन हो गया है तो मुझे मुंह खोलना पड़ा। और मैंने बोल दिया कि ऐसी इमेज वाला व्यक्ति कितना भी बड़ा स्टार क्यों ना हो शक्तिमान नहीं बन सकता। मैंने अपने कदम पीछे खींच लिए हैं। अब आगे-आगे देखिए होता है क्या?”

    क्यों नाराज हैं मुकेश खन्ना?

    दरअसल मुकेश खन्ना रणवीर सिंह की न्यूड तस्वीरों से खफा थे। उन्होंने तब रणवीर सिंह की इस हरकत को बचकाना कहा था। मुकेश ने रणवीर सिंह के बारे में कहा था, "तुम जाओ और किसी दूसरे देश में रहो, जैसे फिनलैंड, जैसे स्पेन। वहां न्यूडिस्ट कैंप हैं। वहां जाओ, इसे खोलो। ऐसी फिल्मों में काम करो जहां तुम्हें हर तीसरे सीन में एक न्यूड सीन करने को मिलेगा।"

    वहीं रणवीर सिंह की बात करें तो एक्टर अकसर ही अपने अनोखे अंदाज में नजर आते हैं। 

    रणवीर सिंह की 'डॉन 3'

    फिलहाल रणवीर सिंह की अगली फिल्म की बात करें तो एक्टर की डॉन 3 की काफी चर्चा है। रणवीर सिंह के साथ इस फिल्म में कियारा आडवाणी नजर आएंगी। दोनों को पहली बार साथ में देखा जाएगा। फिल्म को फरहान अख्तर ने लिखा है और वही डायरेक्ट करेंगे। इस बार फरहान ने शाहरुख खान को रिप्लेस किया है और उनकी जगह रणवीर सिंह को नया डॉन बनाया है।

    Tags