नीलम गिरी ने रोमांस के मामले में निरहुआ संग की सारी हदें पार, लोगों ने लगा दी जमकर क्लास

    भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी ने एक वीडियो निरहुआ के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसे देखने के बाद फैंस तारीफ कम ट्रोल ज्यादा कर रहे हैं। 

    नीलम गिरी ने रोमांस के मामले में निरहुआ संग की सारी हदें पार, लोगों ने लगा दी जमकर क्लास

    भोजपुरी की एक्ट्रेस नीलम गिरी इस वक्त अपने स्टाइल के साथ-साथ अपने एक्टिंग को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनके प्रवेश लाल यादव के साथ कई गाने रिलीज होते रहते हैं जोकि इंटरनेट पर जबरदस्त तरीके से छाए रहते हैं। इतना ही नहीं प्रोफेशनल के साथ-साथ ये जोड़ी पर्सनल लाइफ में भी काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। अब इन सबके बीच एक्ट्रेस भोजपुरी के सितारे दिनेश लाल यादव निरहुआ संग ठुमकते हुए नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर उनका गाना काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी तारीफ करने से पीछे नहीं हटेंगे। 

    खुद भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी ने डांस का वीडियो अपने फैंस के बीच इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वो साड़ी पहने काफी कमाल लग रही हैं। वहीं, वीडियो में एक्टर निरहुआ कुर्ता पायजामा पहने हुए काफी हैंडसम दिखाई दे रहे हैं। दोनों की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आ रही है। इस गाने को 25 हजार से ज्यादा लोग अब तक देख चुके हैं। इस गाने में लोगों को नीलम गिरी और निरहुआ के डांस स्टेप काफी ज्यादा पसंद आ रहे हैं। दोनों को एक-साथ देखकर फैंस का दिल जबरदस्त तरीके से खुश होता हुआ दिखाई दिया है।

    वहीं, इस वीडियो को देखने के बाद कुछ लोग नीलम गिरी के डांस करने पर ही सवाल उठाते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- बच के नीलम गिरी सांसद है। दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा सांसद जी अपने काम से ध्यान मत भटकाइए। इसके अलावा तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इन्हें जनता के कामों से ज्यादा नाच गाने में मन लगता है भाई। वहीं, चौथे यूजर ने लिखा- ये नचनिया सांसद है। 

    इसके अलावा यदि एक्ट्रेस नीलम गिरी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो हाल ही में प्रवेश लाल यादव के साथ गाना करिया साड़ी में फॉर्च्युनर लागब में दिखाई दी थी। लोगों को दोनों की कैमिस्ट्री काफी कमाल की लग रही थी। 

    Tags