नीतू कपूर ने सीढ़ियों से उतरते हुए रणबीर को बोला- 'पकड़ो उसे', आलिया ने पलट कर दिया ये जवाब

    रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और नीतू कपूर सभी एक साथ बुधवार रात डिनर करने निकले थे। यहां पर रणबीर और आलिया ब्लैक ट्विनिंग करते नजर आए।

    नीतू कपूर ने सीढ़ियों से उतरते हुए रणबीर को बोला- 'पकड़ो उसे', आलिया ने पलट कर दिया ये जवाब

    आलिया भट्ट इन दिनों प्रेग्नेंट हैं लेकिन वो लगातार कहीं ना कहीं स्पॉट हो रही हैं। रणबीर कपूर भी उनके साथ ही नजर आते हैं। लेकिन इस कपल के साथ नीतू कपूर भी स्पॉट हुई हैं। दरअसल ये तीनों एक रेस्टोरेंट में खाने के लिए बुधवार रात को निकले थे। रेस्टोरेंट से वापस आते वक्त पैपराजी ने इन्हें स्पॉट किया। जब तीनों बाहर आ रहे तो आलिया भट्ट आगे आगे चल रही थीं। पीछे रणबीर कपूर अपनी मां का हाथ पकड़े थे। लेकिन जब आलिया सीढ़ियों से नीचे उतरने लगीं तो नीतू कपूर ने रणबीर से कहा, ''पकड़ो उसे।'' इसके बाद आलिया भट्ट ने पीछे पलटकर कहा, "मैं ठीक हूं।''

    आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने ब्लैक कलर में ट्विनिंग की थी। रणबीर कपूर ने ब्लैक टीशर्ट और पैंट पहनी थीं और आलिया ने ब्लैक टॉप के साथ शॉर्ट पहना था। वहीं नीतू कपूर ने व्हाइट आउटफिट पहना था।

    आलिया और रणबीर दोनों इन दिनों ब्रेक पर ही हैं। बस रणबीर अपने छोटे मोटे काम निपटा रहे हैं। रणबीर कपूर के बारे में खबर आई थी कि फिलहाल वो कोई नई फिल्म साइन नहीं कर रहे हैं। वो पैटरनिटी लीव पर रहेंगे। वो सिर्फ अपनी पत्नी और होने वाले बच्चे पर फोकस करेंगे। रणबीर और आलिया वैसे दोनों पिछले दिनों फिल्म ब्रह्मास्त्र में साथ नजर आए थे। 

    आलिया आपको आगे अपनी डेब्यू हॉलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन में नजर आएंगी। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसके अलावा एक्ट्रेस रणवीर सिंह संग फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में लीड रोल में दिखेंगी। वहीं बात करें रणबीर कपूर की तो वो फिल्म एनिमल में होंगे। इसके अलावा लव रंजन की फिल्म का भी हिस्सा हैं। इस फिल्म में वो श्रद्धा कपूर संग रोमांस करेंगे।

    Tags