मालती को गोद में लेकर वेकेशन मनाने पहुंची प्रियंका चोपड़ा, डिज्नी वर्ल्ड में जमकर दिए पोज

    प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस और उनके परिवार के सदस्यों ने अपने बच्चों के साथ डिज्नी वर्ल्ड में सैर की। इस वजह से फैंस प्रियंका से इंप्रेस हुए। देखिए वायरल वीडियो। 

    Priyanka With Malti

    Priyanka With Malti

    प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर मिनटों में ही वायरल हो जाते हैं। फैंस स्टार बन चुकी मालती की एक झलक पाने को फैंस बेताब रहते हैं। हाल ही में मालती की मॉम प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस और उनके परिवार के सदस्य अपने बच्चों के साथ मौज-मस्ती के लिए डिज्नी वर्ल्ड पहुंचे। सैर-सपाटे पर कपल अपनी एक साल की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस को साथ लेकर पहुंचे। उनके साथ केविन जोनस और उनकी पत्नी डेनिएल जोनस और उनके बच्चे भी नजर आए। थीम पार्क से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

    इस क्लिप में जोनस परिवार को वीआईपी लाइन में डिज्नी वर्ल्ड की सिक्योरिटी पूरी सेफ्टी के साथ अंदर ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। प्रियंका येलो कलर की ऑउटफिट में मालती मैरी को गोद में लिए हुए उनके आगे-आगे चल रही हैं। उनके पीछे निक कैजुअल लुक में दिखे। केविन, डेनिएल और अन्य लोग उनके ठीक पीछे चल रहे थे। वायरल वीडियो पर उनके फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। 

    वायरल क्लिप पर रिएक्ट करते हुए कई लोगों ने मालती को ले जाने के लिए प्रियंका की तारीफ की है। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, 'सभी पेरेंबुलेटर गुजर रहे हैं और वहां प्रियंका अपने बच्चे को ले जा रही हैं।' एक अन्य ने लिखा कि 'परिवार को अच्छा समय बिताते हुए देखकर बहुत अच्छा लगा।'एक फैन ने कहा, 'उन्हें अपने परिवार के साथ बाहर जाते हुए मौज-मस्ती करते हुए देखना अच्छा लगता है।'

    प्रियंका और मालती को इससे पहले जोनस ब्रदर्स के कॉन्सर्ट में स्पॉट किया गया था। प्रियंका को अक्सर अमेरिका और कनाडा में जोनस ब्रदर्स के टूर के दौरान परिवार के अन्य सदस्यों और दोस्तों के साथ अपने पति का सपोर्ट करते देखा जाता है। निक ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें साझा की, जिनमें एक कॉन्सर्ट के दौरान मालती के साथ बिताए खूबसूरत पल वाली तस्वीर भी शामिल थी। ये तस्वीरें नैशविले में जोनस ब्रदर्स के शो के दौरान क्लिक की गई थी। उनमें से एक तस्वीर में निक स्टेज पर परफॉर्म करते नजर आ रहे थे, जबकि अन्य में उनकी बेटी साथ में थी। निक ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में रेड हार्ट इमोजी के साथ लिखा, 'अपने परिवार को काम के दिन भी साथ रखें।'प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने दिसंबर 2018 में जोधपुर में शादी की थी। शादी के बाद जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिए कपल एक बेटी मालती पेरेंट्स बने। मालती अभी एक साल 9 महीने की है। 

    Tags