बेटी मालती मैरी की इस हरकत को देख जोर-जोर से हंसी प्रियंका चोपड़ा, वीडियो देख दिया मिर्जा का दिल हुआ खुश

    प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा से जुड़ा एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में बेटी की हंसी सुनकर आपका दिल भी खुश हो जाएगा। 

    <p>प्रियंका चोपड़ा और मालती मैरी चोपड़ा</p>

    प्रियंका चोपड़ा और मालती मैरी चोपड़ा

    बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने काम के दम पर अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा का हर कोई दीवाना है। फैंस के बीच वो किसी न किसी वजह के चलते हमेशा एक्टिव रहती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। उन्होंने अपनी बेटी मालती मैरी का बेहद ही प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। प्रियंका चोपड़ा ने जो वीडियो शेयर किया है वो इतना प्यार है कि देखकर आपका भी दिल खुश हो जाएगा। 

    दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने जो वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है, उसमें मालती मैरी का चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा है। वीडियो में सिर्फ मालती की हंसी सुनाई दे रही है। वीडियो में प्रियंका अपने बेटे मालती को बेबी स्ट्रॉलर में बैठकर पार्क घूमती हुई दिखाई दे रही हैं। अपनी बेटी की हंसी सुनकर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी काफी खुश होती हुई नजर आ रही है। आप भी यहां देखिए प्रियंका चोपडा द्वारा शेयर किया गया मालती का सबसे प्यारा और क्यूट वीडियो। 

    प्रियंका चोपड़ा के इस वीडियो पर फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ओएमजी इस वीडियो ने हमारा दिन बना दिया। दूसरे यूजर ने लिखा- मुंबई होता तो अब तक पैपराजी अटैक हो जाता। तीसरे यूजर ने लिखा- प्रियंका चोपड़ा बेहद ही प्यारा मूमेंट लाइफ में। क्योंकि ये चीज जिंदगी में वापस लौटकर नहीं आ सकती है। चौथे यूजर ने कमेंट कर लिखा- यहां तक की मालती भी इस पल को खुलकर एंजॉय कर रही है।

    इससे पहले भी प्रियंका चोपड़ा कई बार अपने बेटी मालती की तस्वीरें और वीडियोज फैंस के बीच शेयर कर चुकी है, जिसे लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया है। हाल ही में उन्होंने एक तस्वीर अपनी बेटी की शेयर की थी, जिसमें वो खिड़की के कांच के सहारे खड़ी होती हुई दिखाई दी थी। 

    Tags